Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार Stock Market News: NSE IPO का GMP धड़ाम, 310 रुपए…
NSE IPO Grey Market Premium Drop (Image Source: AI Photo)
NSE IPO Grey Market Premium Drop (Image Source: AI Photo)
शेयर बाजार

Stock Market News: NSE IPO का GMP धड़ाम, 310 रुपए से गिरकर 61 रुपए पर पहुंचा ग्रे मार्केट प्रीमियम

Stock Market News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में नरमी देखने को मिल रही है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के मुताबिक, एनएसई आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अब 61 रुपए प्रति शेयर रह गया है। यह करीब 3.42 प्रतिशत के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 01:56 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Stock Market News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में नरमी देखने को मिल रही है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के मुताबिक, एनएसई आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अब 61 रुपए प्रति शेयर रह गया है। यह करीब 3.42 प्रतिशत के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।
इससे पहले 18 सितंबर को एनएसई आईपीओ का GMP 111 रुपए के प्रीमियम पर था, जबकि 17 सितंबर को यह 142 रुपए तक पहुंच गया था। वहीं, एक समय ऐसा भी था जब एनएसई आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 310 रुपए तक पहुंच गया था। हालांकि, अब इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और यह 61 रुपए के स्तर पर आ गया है।

दो दिन में NSE IPO हुआ पूरी तरह सब्सक्राइब

एनएसई आईपीओ को निवेशकों की ओर से शुरुआती दिनों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इश्यू खुलने के दो दिन के भीतर यह कुल 1.04 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। सब्सक्रिप्शन की बात करें तो क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 1.32 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 1.46 गुना और रिटेल कैटेगरी में 0.69 गुना बोली मिली है। एनएसई का आईपीओ 17 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।  

30,000 करोड़ से घटाकर रखा गया आईपीओ का आकार

एनएसई ने अपने आईपीओ का साइज पहले तय किए गए रुपए से घटाकर 22,561.57 करोड़ रुपए कर दिया है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी नए शेयर जारी नहीं कर रही है, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

NSE IPO का प्राइस बैंड और लॉट साइज

एनएसई आईपीओ का प्राइस बैंड 1,700 रुपए से 1,785 रुपए  प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ का लॉट साइज 8 शेयरों का है। इस हिसाब से निवेशकों को कम से कम एक लॉट खरीदने के लिए 14,280 रुपए का निवेश करना होगा। वहीं, कंपनी के कर्मचारियों के लिए प्रति शेयर 170 रुपए की विशेष छूट भी रखी गई है। एनएसई आईपीओ की लिस्टिंग 24 सितंबर को बीएसई पर प्रस्तावित है।

क्या NSE IPO में निवेश करना फायदेमंद रहेगा?

एनएसई आईपीओ को लेकर बाजार विशेषज्ञों की राय अलग-अलग है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि केवल लिस्टिंग गेन के उद्देश्य से इस आईपीओ में निवेश करना उचित नहीं होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर निवेशक लंबी अवधि यानी 3 से 4 साल तक शेयर रखने की क्षमता रखते हैं, तभी इस आईपीओ पर विचार किया जा सकता है। वहीं, आईपीओ के करीब 6 महीने बाद प्री-आईपीओ निवेशकों को शेयर बेचने की अनुमति मिल जाएगी, जिससे बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है।

वैल्यूएशन और ग्रोथ को लेकर क्या है स्थिति?

वैल्यूएशन के लिहाज से एनएसई आईपीओ मौजूदा समय में बीएसई की तुलना में आकर्षक दिखाई दे रहा है। हालांकि, कंपनी की सालाना ग्रोथ रेट को लेकर विशेषज्ञों की राय मिली-जुली है। निवेशकों को कंपनी के प्रदर्शन, बाजार की स्थिति और अपने जोखिम लेने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें