ओटीटी
कुल 63 खबरें
OTT Series : Netflix पर नंबर-1 बनी ऑपरेशन सफेद सागर , जानिए क्यों चर्चा में है ये सीरीज
Netflix की 6 एपिसोड वाली वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर रिलीज होते ही नंबर-1 ट्रेंड करने लगी है। कारगिल युद्ध और भारतीय वायुसेना की वीरता पर आधारित इस सीरीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रामायण के बाद सागर पिक्चर्स का बड़ा प्रोजेक्ट, 7 पार्ट में बनेगी श्रीमद्भागवतम् फिल्म सीरीज
रामायण के बाद सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट अब श्रीमद्भागवतम् पर आधारित 7 फिल्मों की भव्य सीरीज बनाने जा रहा है। रामानंद सागर के पोते अमृत सागर चोपड़ा और आकाश सागर चोपड़ा इस प्रोजेक्ट का निर्देशन करेंगे। फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हो चुकी है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, रासलीला और विष्णु अवतारों की कथाएं दिखाई जाएंगी।
OTT Series : 7 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर, आखिर तक नहीं हटेगी नजर
अगर आप सस्पेंस और क्राइम-थ्रिलर के शौकीन हैं, तो 7 एपिसोड की तमिल वेब सीरीज विलांगू आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। IMDb पर 8/10 रेटिंग वाली इस सीरीज में दमदार कहानी, यथार्थवादी पुलिस जांच और अंत तक बांधे रखने वाला सस्पेंस देखने को मिलता है। यह सीरीज ZEE5 पर अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध है।
OTT धमाका : मुसाफिर कैफे से ‘A Toxic Love Story’ तक रिलीज हुईं ये नई फिल्में
जुलाई के आखिरी हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं। Netflix और Amazon Prime Video पर ‘मुसाफिर कैफे’, ‘आदर्श बाल विद्यालय’, ‘Con City’ और ‘A Toxic Love Story’ जैसी फिल्में स्ट्रीम हो रही हैं। इनमें रोमांस, क्राइम, कॉमेडी और ड्रामा का अलग-अलग स्वाद देखने को मिलेगा।
OTT धमाका : वीकेंड पर देखें Project Hail Mary, Prime Video की ट्रेंडिंग साइंस-फिक्शन फिल्म
Prime Video पर ट्रेंड कर रही हॉलीवुड साइंस-फिक्शन फिल्म Project Hail Mary अपनी 8.2 IMDb रेटिंग, शानदार कहानी और भावनात्मक स्पेस एडवेंचर के कारण दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। थिएटर में सफलता के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर भी वीकेंड वॉच के लिए बेहतरीन विकल्प मानी जा रही है।
OTT धमाका : राजा शिवाजी ने OTT पर मचाई धूम, नेटफ्लिक्स की टॉप-10 में बनाई जगह
ओटीटी पर जलवा: थिएटर्स में बड़ी सफलता के बाद, 3 घंटे 14 मिनट की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और टॉप-10 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
Free OTT Movies : बिना सब्सक्रिप्शन खर्च किए देखें ये 5 दमदार फिल्में, MX Player पर मिल रही हैं फ्री
अगर आपके पास OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं है। MX Player पर महेश बाबू की सरकारु वारी पाटा, नागा शौर्य की रंगबली, रजनीकांत की जेलर, विजय की वरिसु और धनुष की कैप्टन मिलर जैसी लोकप्रिय फिल्में मुफ्त में देखी जा सकती हैं। ये फिल्में एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट का बेहतरीन मिश्रण हैं, जो वीकेंड को मनोरंजक बना सकती हैं।
ट्रेलर आउट : ग्राम चिकित्सालय 2 का प्राइम वीडियो पर मचेगा धुम, निरहुआ की एंट्री से बदला खेल!
ग्रामीण भारत की सादगी और हास्य से भरपूर वेब सीरीज Gram Chikitsalaya Season 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में डॉ. प्रभात के रूप में Amol Parashar एक बार फिर भठकंडी गांव के जर्जर स्वास्थ्य केंद्र को "आदर्श पीएचसी" बनाने के मिशन पर नजर आते हैं।
मनोरंजन तड़का : सूर्या की करुप्पू से लेकर अक्षय की भूत बंगला तक, जून के इस वीकेंड ओटीटी पर धमाल
जून के दूसरे वीकेंड पर OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Amazon Prime Video, ZEE5 और JioCinema पर जबरदस्त कंटेंट रिलीज हुआ है। साउथ स्टार सूर्या की एक्शन फिल्म ‘करुप्पू’ और अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। वहीं सस्पेंस-थ्रिलर ‘राख’, सर्वाइवल ड्रामा ‘शेल्टर’ और फैमिली रियलिटी शो ‘मां है ना’ भी दर्शकों को अलग-अलग एंटरटेनमेंट दे रहे हैं।
अब होगा हिसाब ट्रेलर रिलीज : रहस्य, बदले और मानव तस्करी के काले कारोबार की कहानी
अब होगा हिसाब ऐसी वेब सीरीज के रूप में सामने आ रही है, जिसमें भाईचारे की भावनाएं, अपराध की दुनिया, रहस्य, विश्वासघात और बदले की कहानी एक साथ देखने को मिलेगी। ट्रेलर ने दर्शकों के सामने कई सवाल खड़े किए हैं और कहानी के कई पहलुओं को रहस्य में रखा है। मजबूत स्टारकास्ट, दिलचस्प कथानक और सस्पेंस से भरपूर प्रस्तुति के कारण यह सीरीज ओटीटी दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव साबित हो सकती है। अब सभी की निगाहें 18 जून पर टिकी हैं, जब यह कहानी पूरी तरह दर्शकों के सामने आएगी।
ट्रेलर रिलीज : डॉ. प्रभात की नई चुनौतियां, निरहुआ की एंट्री से बढ़ा मनोरंजन
TVF की लोकप्रिय वेब सीरीज चिकित्सालय के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमोल पराशर एक बार फिर डॉ. प्रभात के किरदार में नजर आएंगे, जबकि भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। सीरीज 23 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
राख ट्रेलर : एक ऐसा अपराध जिसने तोड़ दिया पूरे देश का भरोसा, जून में होगी रिलीज
अली फजल, सोनाली बेंद्रे और राकेश बेदी अभिनीत क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 1970 के दशक की दिल्ली पर आधारित यह कहानी दो बच्चों के अपहरण और एक भयावह अपराध की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में दिखाए गए घटनाक्रम कुख्यात रंगा-बिल्ला कांड की याद दिलाते हैं, हालांकि निर्माताओं ने इसे काल्पनिक कहानी बताया है। सस्पेंस, इमोशन और रहस्य से भरपूर यह सीरीज जून 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।