Tuesday, 15 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार
W 𝕏 f
होम ओटीटी Toxic OTT Release Date: थिएटर के बाद ZEE5 पर जल्द…
Toxic Poster ( Image Source - Social Media )
Toxic Poster ( Image Source - Social Media )
ओटीटी

Toxic OTT Release Date: थिएटर के बाद ZEE5 पर जल्द आएगी फिल्म, जानें पूरी डिटेल

Toxic OTT Release Date: यश की पैन इंडिया फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups अब OTT रिलीज के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 25 सितंबर 2026 को ZEE5 पर स्ट्रीम हो सकती है। थिएटर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद मेकर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दर्शकों तक पहुंच बनाने की तैयारी में हैं।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
15 Sep 2026, 08:12 PM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Toxic OTT Release Date: KGF 2 की बंपर सफलता के बाद साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म Toxic ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था। हालांकि, बड़े पर्दे पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो करिश्मा नहीं दिखा सकी जिसकी उम्मीद की जा रही थी। अब चर्चा है कि थिएटर्स में सुस्त कारोबार के बाद मेकर्स इसे जल्द से जल्द OTT पर उतारने का मन बना चुके हैं।

इसी महीने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दे सकती है दस्तक 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों के बाद अब बहुत जल्द OTT पर रिलीज होने जा रही है। 123Telugu की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 25 सितंबर 2026 को जी5 (ZEE5) पर स्ट्रीम की जा सकती है। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म महज एक महीने के भीतर ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि, मेकर्स या ZEE 5 की तरफ से अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओटीटी डील का गणित 
लगभग 500 से 600 करोड़ रूपए के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 249.02 करोड़ रूपए और दुनियाभर में लगभग 340.98 करोड़ रूपए का बिजनेस किया है। थिएटर्स में इस ढीले प्रदर्शन का सीधा असर फिल्म की डिजिटल डील पर भी पड़ा है। खबरों की मानें तो मेकर्स शुरुआत में इसके ओटीटी राइट्स के लिए 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग कर रहे थे, जबकि प्लेटफॉर्म की तरफ से 150 करोड़ रूपए तक का ऑफर मिला था। अब बॉक्स ऑफिस के नतीजों को देखते हुए इस डील के आंकड़ों में बदलाव की खबरें आ रही हैं।

ओटीटी पर देखने को मिल सकता है अलग कट

फिल्म से जुड़ा एक और दिलचस्प अपडेट सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ओटीटी दर्शकों के लिए इसका एक खास या एडिटेड वर्जन पेश कर सकते हैं। हालांकि, इस पर भी अभी सस्पेंस बरकरार है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को थिएटर्स वाला वर्जन ही दिखेगा या कोई नया कट। 

कैसी है फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी ? 

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' की कहानी आजादी के बाद के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां यश एक खूंखार गैंगस्टर के अवतार में नजर आए हैं। फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का म्यूजिक रवि बस्रूर ने दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें