विदेश
कुल 292 खबरें
ऑपरेशन चेकमेट : अवैध रूप से ट्रक चला रहे 30 भारतीयों समेत 52 गिरफ्तार, डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू
अमेरिका के एरिजोना स्थित यूमा सेक्टर में यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के तहत 52 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 30 भारतीय नागरिक शामिल हैं। ये लोग बिना वैध वर्क परमिट के कमर्शियल ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे।
मध्य पूर्व में महासंकट : तुम पागल हो चुके हो..., लेबनान पर हमलों से भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को लगाई कड़ी फटकार!
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजराइल की सैन्य कार्रवाई ने वैश्विक राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई बातचीत में इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस हुई।
रनवे की मजबूरी खत्म : Shield AI ने लॉन्च किया X-BAT, हाइवमाइंड ऑटोनोमी से लैस दुनिया का पहला वर्टिकल टेकऑफ फाइटर जेट
अमेरिकी डिफेंस टेक कंपनी Shield AI ने अपने नए AI-पावर्ड फाइटर जेट X-BAT का अनावरण किया है। यह अगली पीढ़ी का वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) एयरक्राफ्ट है, जिसे किसी रनवे की जरूरत नहीं होती। इसमें मौजूद Hivemind Autonomy Software इसे पूरी तरह AI-ड्रिवन बनाता है, जिससे यह बिना कम्युनिकेशन के भी मिशन पूरा करने में सक्षम है।
पाकिस्तान : EU नेता की भारत पर टिप्पणी, काजा कल्लास के बयान पर छिड़ी बहस
यूरोपीय यूनियन की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान में दिए गए अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत पाकिस्तान को अपनी और अपने नागरिकों की रक्षा करने का अधिकार है। यह टिप्पणी भारत के ऑपरेशन सिंदूर और हालिया भारत-पाकिस्तान तनाव के संदर्भ में सामने आई है। हालांकि कल्लास ने क्षेत्रीय विवादों के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति को सबसे बेहतर रास्ता बताया, लेकिन उनके बयान को कुछ विश्लेषक पाकिस्तान के पक्ष में झुका हुआ मान रहे हैं, जिससे नई कूटनीतिक बहस शुरू हो गई है।
महायुद्ध के आसार : अमेरिका के रडार तबाह करने के बाद ईरान का भीषण पलटवार, कुवैत तक गूंजे सायरन
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका ने ईरान के रडार और ड्रोन ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिन्हें उसने “आत्मरक्षा” बताया। इसके जवाब में ईरान की IRGC ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा किया।
ईरान : अमेरिका और इजरायल की रणनीति हुई नाकाम, हम पहले से ज्यादा मजबूत
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ अधिकारी यादोल्लाह जावानी ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल ईरान को कमजोर करने के अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि तमाम सैन्य दबाव, प्रतिबंधों और क्षेत्रीय तनाव के बावजूद ईरान पहले से अधिक मजबूत होकर उभरा है। जावानी ने यह भी कहा कि अब अमेरिका के सामने केवल दो विकल्प बचे हैं—या तो क्षेत्रीय वास्तविकताओं को स्वीकार करते हुए कूटनीतिक रास्ता अपनाए या फिर टकराव की नीति जारी रखकर और अधिक नुकसान उठाए।
ड्रैगन बनाम जापान : शांग्री-ला डायलॉग में तीखी बहस, एशिया के बदलते सुरक्षा चक्रव्यूह पर आमने-सामने दो महाशक्तियां
सिंगापुर में आयोजित एशिया के सबसे बड़े सुरक्षा सम्मेलन शांग्री-ला डायलॉग में जापान और चीन के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। जापान ने ताइवान जलडमरूमध्य, दक्षिण चीन सागर और सेनकाकू द्वीपों के आसपास चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताई, जबकि चीन ने इसे अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताते हुए कड़ा विरोध किया।
थर्राया पाकिस्तान : रक्षा मंत्री याकूब मुजाहिद की खुली चेतावनी, अब दोबारा अफगानिस्तान पर हवाई हमला करना नामुमकिन
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार और रूस के बीच मॉस्को में एक महत्वपूर्ण सैन्य-तकनीकी सहयोग समझौता हुआ है, जिसकी पुष्टि तालिबान के रक्षा मंत्री Mohammad Yaqoob Mujahid ने की। काबुल लौटने पर उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद पाकिस्तान को चिंता होना स्वाभाविक है, क्योंकि अब अफगानिस्तान अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा को पहले से अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
रूस : इंसान की उम्र 150 साल तक बढ़ाने की तैयारी, पुतिन के 26 अरब डॉलर का मिशन
रूस ने इंसानी जीवन को लंबा करने के लिए 26 अरब डॉलर के महत्वाकांक्षी बायोमेडिकल कार्यक्रम को गति दी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन वाले इस मिशन में जीन थेरेपी, अंग मुद्रण, क्रायोथेरेपी और सूअरों में मानव अंग विकसित करने जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर काम किया जा रहा है। वैज्ञानिकों का दावा है कि भविष्य में मानव जीवन को 120 से 150 वर्ष तक बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति संभव हो सकती है।
चंद्र ग्रहण : 27-28 अगस्त को साल का सबसे गहरा चंद्र ग्रहण, जानिए कब शुरू होगा और कितनी देर तक चलेगा
27-28 अगस्त 2026 को एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसमें चंद्रमा का लगभग 93 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की छाया में चला जाएगा। यह ग्रहण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका समेत कई देशों में दिखाई देगा, लेकिन भारत में नहीं दिखेगा। आंशिक ग्रहण करीब 3 घंटे 18 मिनट और पूरा ग्रहण लगभग 5 घंटे 38 मिनट तक चलेगा।
भारत-अमेरिका संबंध : भारत की क्षमता को पहचानते हैं,राजदूत सर्जियो गोर ने मजबूत साझेदारी पर जोर
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका भारत को दुनिया के प्रमुख शक्ति केंद्रों में से एक मानता है और दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने टेक्नोलॉजी, क्रिटिकल मिनरल्स, व्यापार और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्रों में साझा हितों पर जोर देते हुए भारत को एक भरोसेमंद साझेदार बताया।
अमेरिका : इशाक डार-मार्को रूबियो की मुलाकात, पश्चिम एशिया संकट और क्षेत्रीय सुरक्षा पर हुई चर्चा
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बीच वाशिंगटन में उच्चस्तरीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, पश्चिम एशिया के हालात, क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि बैठक के बाद किसी बड़े समझौते की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई, लेकिन संवाद और सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई गई।