विदेश
कुल 292 खबरें
पाकिस्तान-बांग्लादेश सुरक्षा समझौता : ढाका में ड्रग्स कंट्रोल, ट्रेनिंग और निगरानी सिस्टम को लेकर बड़ी डील, क्षेत्रीय राजनीति में बढ़ी हलचल
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ढाका में सुरक्षा सहयोग को लेकर अहम समझौता हुआ है। इस दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बांग्लादेशी अधिकारियों से मुलाकात कर ड्रग्स तस्करी, सीमा पार अपराध और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा की। समझौते के तहत सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। इसे दक्षिण एशिया में बदलते राजनीतिक और रणनीतिक समीकरणों के बीच एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम माना जा रहा है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज : तनाव चरम पर , अमेरिका-ईरान टकराव तेज, समुद्री क्षेत्र में बढ़ी सैन्य हलचल
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी सेना ने ईरान के दो तेल टैंकरों पर कार्रवाई कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में सैन्य तनाव बढ़ गया। नौसेना जहाजों पर हमले की कोशिश और जवाबी कार्रवाई की खबरों से हालात और गंभीर हो गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने भी हमलों का दावा किया है, जबकि दोनों देशों के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति वैश्विक तेल आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकती है।
हाई अलर्ट : बांग्लादेश में कट्टरपंथी गतिविधियों पर सुरक्षा अलर्ट, संभावित हमलों को लेकर एजेंसियां सतर्क
बांग्लादेश में हालिया खुफिया इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है, क्योंकि संसद भवन, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर संभावित हमलों की आशंका जताई गई है। रिपोर्टों के अनुसार, एक प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन से जुड़े सदस्य की गिरफ्तारी के बाद जांच में कुछ अहम खुलासे हुए हैं, जिससे चिंता बढ़ी है। 2024 के राजनीतिक बदलाव और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं के बाद देश की सुरक्षा स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच कुछ प्रतिबंधित संगठनों की गतिविधियों और कथित रूप से जेल से फरार कैदियों को लेकर भी चिंताएं सामने आई हैं।
FBI ने कनाडा में हथियार तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम की, 89 हथियार बरामद, पाकिस्तानी समेत 3 गिरफ्तार
अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI ने कनाडा में हथियार तस्करी की बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए 89 हथियार बरामद किए हैं और पाकिस्तानी नागरिक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। New York State Police की जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन से हथियारों का भारी जखीरा मिला, जिसमें 17 चोरी की बंदूकें भी शामिल थीं। आरोपियों पर अवैध हथियार तस्करी और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिनमें 10 से 15 साल तक की सजा हो सकती है।
क्रूज़ पर मौत का साया : MV हॉन्डियस में फैले हंटावायरस ने 23 देशों में बढ़ाई दहशत, जानिए कैसे फैल रही यह बीमारी
ऐंटार्कटिका की लक्ज़री यात्रा पर निकले क्रूज़ शिप ‘MV हॉन्डियस’ में रहस्यमयी बीमारी ने यात्रियों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया। शुरुआती जांच में ‘ऐंडीज़ हंटावायरस’ संक्रमण की आशंका जताई गई है, जो चूहों से फैलने वाला दुर्लभ लेकिन घातक वायरस माना जाता है। जहाज़ पर कई यात्रियों में बुखार और सांस संबंधी समस्याएं सामने आने के बाद तीन लोगों की मौत की खबर ने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अब विभिन्न देशों में लौट चुके यात्रियों की ट्रैकिंग और स्वास्थ्य जांच तेज कर दी गई है।
मेक्सिको के मेला मैदान में भीषण आग : 5 की मौत, कई घायल,अचानक लगी आग ,मची भगदड़, राहत कार्य जारी
मेक्सिको के एक मेला मैदान में अचानक लगी भीषण आग ने बड़े हादसे का रूप ले लिया, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आग तेजी से फैलने के कारण मौके पर भगदड़ मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह की पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं और मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है।
रहस्यमयी हादसा : लापता होटल कारोबारी के मगरमच्छ के पेट से मिले अवशेष, DNA रिपोर्ट का इंतजार
दक्षिण अफ्रीका के Komati River में एक होटल कारोबारी के लापता होने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बाद में एक 15 फुट लंबे मगरमच्छ को मारा गया, जिसके पेट से मानव अवशेष, एक अंगूठी और कुछ सामान मिलने का दावा किया गया। माना जा रहा है कि मगरमच्छ ने ही कारोबारी को शिकार बनाया, लेकिन अभी DNA टेस्ट से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
भ्रष्टाचार पर एक्शन : रिश्वतखोरी में दोषी करार, चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व रक्षा मंत्रियों Wei Fenghe और Li Shangfu को ‘सस्पेंडेड डेथ सेंटेंस’ सुनाई है। सैन्य अदालत ने वेई को रिश्वत लेने और ली को रिश्वत लेने-देने का दोषी पाया। दोनों की संपत्ति जब्त कर राजनीतिक अधिकार भी खत्म कर दिए गए। यह कदम Xi Jinping की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का बड़ा हिस्सा माना जा रहा है।
क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल पाएगा नोबेल शांति पुरस्कार? अचानक क्यों तेज हुई चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को Nobel Peace Prize मिलने की संभावना को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। उनके समर्थक मध्य पूर्व में शांति प्रयासों और कूटनीतिक पहल को आधार बनाकर उन्हें दावेदार मान रहे हैं, जबकि आलोचक अमेरिका-ईरान तनाव और अन्य नीतियों को लेकर उनकी छवि पर सवाल उठा रहे हैं।
फ्रांस से मुकाबला : लक्ष्य सेन की दमदार वापसी से भारत थॉमस कप 2026 सेमीफाइनल में
भारत ने थॉमस कप 2026 में चीनी ताइपे को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और अपना मेडल पक्का कर लिया है। टीम की जीत का सबसे बड़ा आकर्षण लक्ष्य सेन रहे, जिन्होंने चोउ तिएन-चेन के खिलाफ 88 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 18-21, 22-20, 21-17 से जीत दर्ज की और मैच में शानदार वापसी की। इस जीत के साथ भारत अब सेमीफाइनल में फ्रांस से भिड़ेगा, जहां उसका लक्ष्य फाइनल में पहुंचकर 2022 की तरह एक और ऐतिहासिक खिताब जीतना है।
कोहिनूर : ममदानी के बयान से फिर गरमाया विवाद कि क्या सच में लूटकर ले गया था ब्रिटेन
ज़ोहरान ममदानी के बयान के बाद कोहिनूर हीरा फिर सुर्खियों में है। 1849 में महाराजा दलीप सिंह से जबरन संधि कर ईस्ट इंडिया कंपनी ने इसे हासिल किया। इससे पहले यह मुग़ल, फ़ारसी और सिख शासकों के बीच सत्ता के साथ बदलता रहा।
ट्रंप का दोहरा रुख़ : ईरान के नए प्रस्ताव पर कहा शत्रुता खत्म, लेकिन अमेरिका अभी पीछे नहीं हटेगा
ईरान के नए प्रस्ताव पर ट्रंप ने संतोष नहीं जताया, हालांकि उन्होंने शत्रुता समाप्त होने का दावा किया। अमेरिका-ईरान संघर्ष फिलहाल थमा है, लेकिन वॉशिंगटन जल्द पीछे हटने के मूड में नहीं। युद्ध खर्च और कूटनीतिक प्रयासों को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं।