रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1906 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
धमतरी के भोथापारा में जल संरक्षण और मत्स्य पालन से ग्रामीण परिवार बने आत्मनिर्भर
धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के भोथापारा गांव में आजीविका डबरी योजना ने आदिवासी परिवारों को आर्थिक मजबूती दी है। वर्षा जल संचयन, सिंचाई सुविधा और मत्स्य पालन के जरिए परिवारों की आय बढ़ी और पलायन पर रोक लगी।
श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी सौगात, NEET-JEE की तैयारी होगी नि:शुल्क
छत्तीसगढ़ सरकार ने अटल करियर निर्माण योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के 1,000 प्रतिभावान बच्चों को NEET और JEE की निश्शुल्क कोचिंग देने का फैसला किया है। साथ ही अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत चयनित 20 विद्यालयों में 200 बच्चों को कक्षा 6वीं से मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ भर्ती परीक्षा का बदला स्वरूप : व्यापमं के नए नियम 2026 लागू, जानें प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन से लेकर रिजल्ट और जॉइनिंग तक के बड़े बदलाव
छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों के लिए कर्मचारी चयन मंडल नियम 2026 लागू कर दिए गए हैं। अब वन-टाइम प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा, हर साल अगस्त में परीक्षा कैलेंडर जारी होगा और चयन के बाद कोई वेटिंग लिस्ट नहीं बनेगी। स्किल या फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया संबंधित विभागों को तीन महीने के भीतर पूरी करनी होगी।
दुर्ग पुलिस पोस्टिंग पर हाईकोर्ट की सख्ती : वरिष्ठ अधिकारी के तबादले पर रोक, ट्रांसफर सूची पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एएसपी ऋचा मिश्रा के 20 जुलाई 2026 के तबादला आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। याचिका में वरिष्ठता की अनदेखी कर कनिष्ठ अधिकारियों को उच्च पद देने का आरोप लगाया गया है।
रामलला दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, अम्बिकापुर से निकली भारत गौरव ट्रेन
रामलला दर्शन योजना के तहत सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास, सुरक्षा और चिकित्सा जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए राज्य सरकार का आभार जताते हुए इसे वर्षों पुराने सपने के पूरा होने जैसा बताया।
निर्माण श्रमिकों के कल्याण पर सरकार का फोकस, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक में निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में श्रमिक बच्चों को बेहतर शिक्षा देने, उच्च शिक्षा के लिए सहायता बढ़ाने और NEET-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 1,000 बच्चों को निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक चरण का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल 7,301 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है। अब उम्मीदवारों को Mains में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 24 से 26 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
छत्तीसगढ़ के किसान ने अपनाई नई तकनीक, नैनो डीएपी से घटाई लागत बढ़ाया उत्पादन
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसान राममिलन सिंह ने इफको नैनो डीएपी का उपयोग कर आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की मिसाल पेश की है। नैनो तकनीक से उर्वरकों की लागत कम हुई और फसल की गुणवत्ता व वृद्धि में सुधार देखने को मिला। कृषि विभाग और सहकारी समिति के मार्गदर्शन में यह पहल अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है।
जल संरक्षण से आत्मनिर्भर बना कालामांजल, 250 से अधिक लोगों को मिला रोजगार
सूरजपुर जिले के कालामांजल गांव में जल संरक्षण कार्यों से बड़ा बदलाव आया है। कंटूर ट्रेंच और गेबियन चेक डैम के निर्माण से बारिश का पानी सहेजा गया, जल स्रोत सालभर उपलब्ध हुए और खेती, मत्स्य पालन व ग्रामीण रोजगार के नए अवसर बढ़े।
लोक कलाकारों के लिए नई पहल, योजना के तहत मिलेगी 24 हजार रूपए तक सहायता राशि
छत्तीसगढ़ में लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के तहत कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष 12 हजार से 24 हजार रूपए तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन से उद्योगों तक कई प्रस्तावों को मंजूरी
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने AI मिशन, BEML संयंत्र, डिजिटल निर्माण प्रणाली, ग्रामीण सड़क विकास, ADB अनुदान, S-SNA मॉडल और CSPGCL बॉन्ड जैसे कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। इन निर्णयों से तकनीक, उद्योग, रोजगार, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम, बेसहारा पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय
छत्तीसगढ़ सरकार ने घुमंतू और निराश्रित पशुओं के संरक्षण के लिए गौधाम योजना शुरू की है। इसके तहत प्रदेशभर में 1460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। अब तक 42 गौधामों में करीब 5 हजार 109 बेसहारा पशुओं को संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि 151 गौधामों को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। योजना से गौ-संरक्षण के साथ ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।