Thursday, 06 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
भिलाई में बाहरी लोगों को बनाते थे निशाना, अपहरण-लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से जमीन सौदे का आरोप, 7 लाख रुपए हड़पने पर मामला दर्ज लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल तीन मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार सड़क हादसा : अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, दो अन्य ने भी तोड़ा दम भिलाई में बाहरी लोगों को बनाते थे निशाना, अपहरण-लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से जमीन सौदे का आरोप, 7 लाख रुपए हड़पने पर मामला दर्ज लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल तीन मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार सड़क हादसा : अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, दो अन्य ने भी तोड़ा दम
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन से उद्यो…
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बैठक में मौजूद
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बैठक में मौजूद
सरकारी सूचना

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन से उद्योगों तक कई प्रस्तावों को मंजूरी

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने AI मिशन, BEML संयंत्र, डिजिटल निर्माण प्रणाली, ग्रामीण सड़क विकास, ADB अनुदान, S-SNA मॉडल और CSPGCL बॉन्ड जैसे कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। इन निर्णयों से तकनीक, उद्योग, रोजगार, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा मिलेगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 Aug 2026, 05:16 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन शुरू करने को मंजूरी दी है। 5 साल के इस मिशन पर 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके तहत 100 AI डेटा लैब, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को सहायता और 6 लाख विद्यार्थियों व 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन की सेवाओं को आसान बनाने के लिए 50 से अधिक AI आधारित सेवाएं भी विकसित की जाएंगी। 
मंत्रिपरिषद ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र के लिए रियायती दर पर भूमि देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा उद्योग होगा, जिससे भारी मशीन निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

निर्माण कार्यों में WAMIS लागू 

लोक निर्माण विभाग के कार्यों के बेहतर प्रबंधन के लिए वर्क्स एंड अकाउंट मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (WAMIS) लागू किया जाएगा। इससे ई-प्राक्कलन, ई-प्रोक्योरमेंट, ई-मेजरमेंट बुक, बिल भुगतान और गुणवत्ता निगरानी जैसी प्रक्रियाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएंगी। इससे कामों में पारदर्शिता और तेजी आएगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक
 छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक

ग्रामीण सड़कों के नियमों में बदलाव

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के नियमों में संशोधन किया गया है। अब ग्रामीण गलियों में सीसी सड़क और नाली निर्माण को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही पात्रता का दायरा बढ़ाकर अन्य योजनाओं से वंचित ग्रामीण मार्गों को भी इसमें जोड़ा गया है।

योजनाओं में S-SNA मॉडल लागू 

मंत्रिपरिषद ने राज्य योजनाओं में State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल लागू करने को मंजूरी दी है। इससे योजनाओं की राशि का उपयोग अधिक पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से होगा। एक केंद्रीकृत खाते से जरूरत के अनुसार सीधे हितग्राहियों और वेंडरों को भुगतान किया जाएगा। 

ADB से मिलेगा 15 करोड़ का अनुदान

छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से 15 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। तीन साल की इस परियोजना में सार्वजनिक वित्त प्रबंधन, PPP मॉडल, ग्रीन फाइनेंस और जलवायु अनुकूल परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। इससे राज्य में निवेश और संस्थागत क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।

CSPGCL जुटाएगी 200 करोड़ रुपए

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) को 200 करोड़ रुपए तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) और बॉन्ड जारी कर स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने की अनुमति दी गई है। इससे ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और बिजली अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
क्रिकेट
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें