Wednesday, 05 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कांकेर में भालू का आतंक: हमले में भाई-बहन की मौत, 3 ग्रामीण घायल ड्रंक एंड ड्राइव पर दुर्ग कोर्ट का सख्त फैसला, पहली बार चालक को भेजा जेल मर्डर केस : रायपुर में प्रेमी पर प्रेमिका की हत्या का आरोप, तालाब में फेंका था शव स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार कांकेर में भालू का आतंक: हमले में भाई-बहन की मौत, 3 ग्रामीण घायल ड्रंक एंड ड्राइव पर दुर्ग कोर्ट का सख्त फैसला, पहली बार चालक को भेजा जेल मर्डर केस : रायपुर में प्रेमी पर प्रेमिका की हत्या का आरोप, तालाब में फेंका था शव स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना छत्तीसगढ़ के किसान ने अपनाई नई तकनीक, नैनो डीएपी …
नैनो डीएपी से खेती करते किसान
नैनो डीएपी से खेती करते किसान
सरकारी सूचना

छत्तीसगढ़ के किसान ने अपनाई नई तकनीक, नैनो डीएपी से घटाई लागत बढ़ाया उत्पादन

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसान राममिलन सिंह ने इफको नैनो डीएपी का उपयोग कर आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की मिसाल पेश की है। नैनो तकनीक से उर्वरकों की लागत कम हुई और फसल की गुणवत्ता व वृद्धि में सुधार देखने को मिला। कृषि विभाग और सहकारी समिति के मार्गदर्शन में यह पहल अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 Aug 2026, 06:37 PM
रायपुर
मनेन्द्रगढ़ भरतपुर जिले के किसान अब आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम सिरौली निवासी किसान राममिलन सिंह ने खरीफ सीजन में इफको नैनो डीएपी का उपयोग कर संतुलित पोषण आधारित खेती का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
राममिलन सिंह ने खरीफ फसल की तैयारी के दौरान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, चौनपुर (शाखा मनेन्द्रगढ़) से आवश्यक कृषि सामग्री प्राप्त की। समिति की ओर से उन्हें इफको नैनो डीएपी, यूरिया और एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश) उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्होंने समय पर बुवाई का कार्य पूरा किया।

नैनो डीएपी से घट रही खेती की लागत

किसान राममिलन सिंह बताते हैं कि पहले पारंपरिक उर्वरकों के अधिक इस्तेमाल से खेती का खर्च लगातार बढ़ रहा था। इस बार कृषि विभाग और सहकारी समिति के मार्गदर्शन में उन्होंने नैनो डीएपी का उपयोग किया, जिससे उर्वरकों का संतुलित और वैज्ञानिक तरीके से इस्तेमाल संभव हुआ। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी का छिड़काव आसान है और कम मात्रा में भी इसके बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। इसके उपयोग से पौधों की वृद्धि अच्छी हुई है, जड़ों का विकास मजबूत हुआ है और फसल पहले की तुलना में अधिक हरी-भरी एवं स्वस्थ नजर आ रही है। 

उत्पादन बढ़ने की उम्मीद, किसानों के लिए बनी प्रेरणा

राममिलन सिंह को उम्मीद है कि इस सीजन में नैनो डीएपी के उपयोग से उनकी फसल का उत्पादन भी बेहतर होगा। उनका मानना है कि नई कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दे रही नैनो तकनीक

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इफको नैनो डीएपी आधुनिक खेती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पौधों तक पोषक तत्वों की पहुंच को प्रभावी बनाती है, जिससे उर्वरकों की खपत कम होती है और खेती की लागत में कमी आती है। इसके साथ ही नैनो डीएपी पोषक तत्वों के बेहतर उपयोग, मिट्टी के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक मानी जा रही है।

जिले के किसानों के लिए बना उदाहरण

नैनो डीएपी जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसान अब टिकाऊ और वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। किसान राममिलन सिंह की पहल अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है कि नई तकनीकों के सहारे कम खर्च में बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें