राज्य सरकार
कुल 892 खबरें
ग्राम सभा बैठक : महासमुंद में ग्राम सभाओं की तैयारी पूरी, ग्रामीण विकास के मुद्दों पर होगी व्यापक चर्चा
महासमुंद जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से प्राप्त स्थायी प्रतीक्षा सूची का वाचन, पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची का निर्धारण एवं दावे-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। साथ ही पंचायतों के आय-व्यय, विकास कार्यों की प्रगति, पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 और वीबीजीराम सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा होगी।
एक्शन : 2017 से अटके काम पर भड़के अरुण साव, अफसरों को 15 दिन का अल्टीमेटम
औचक निरीक्षण और नाराजगी उप मुख्यमंत्री तथा खेल मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की धीमी गति और खेल हॉस्टल के खराब रखरखाव को लेकर उन्होंने अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई।
योजनाओं की झलक : प्रदर्शनी से जनता को मिल रही केंद्र एवं राज्य की योजनाओं की जानकारी
लोहिया चौक में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लगाई गई इस प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
नया सवेरा : सीएम साय ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई शपथ
ऐतिहासिक शपथ ग्रहण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सूरजपुर प्रवास के दौरान नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितेश जायसवाल एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और उन्हें जनसेवा का संकल्प दिलाया।
स्वनिधि योजना : नगर पालिका हितग्राहियों को किया सम्मानित
नगर पालिका परिषद महासमुंद द्वारा लोहिया चौक में आयोजित कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू एवं उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने योजना को छोटे व्यवसायियों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
बड़ी पहल : ग्राम कसेकेरा के हाई स्कूल का संचालन अब नवीन भवन से होगा
ग्राम कसेकेरा में लंबे समय से लंबित नवीन हाई स्कूल भवन में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की मांग को सुशासन तिहार 2026 के तहत गंभीरता से लिया गया। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के सहयोग से भवन से संबंधित सभी आवश्यक कार्य समय पर पूर्ण कराए। अनुविभागीय अधिकारी के अनुसार भवन पूरी तरह तैयार है और आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय का संचालन इसी भवन में किया जाएगा।
समापन समारोह : एआई को बताया विकास का इंजन, 5 युवा उद्यमियों का हुआ सम्मान
रायपुर में आयोजित समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 के समापन समारोह में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने एआई को विकसित भारत 2047 का प्रमुख इंजन बताया। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है, जिसे आधुनिक तकनीक और कौशल से जोड़ना आवश्यक है।
अलर्ट : जनस्वास्थ्य और पर्यावरण को खतरा पहुंचाने वालों पर सख्ती, राज्यभर में होगी निगरानी
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने राज्य में अवैध रूप से स्क्रैप और प्रयुक्त बैटरियों के संग्रहण, भंडारण, परिवहन तथा व्यापार पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी है। मंडल ने बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022 के तहत सभी कारोबारियों को पंजीयन और वैधानिक प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
समीक्षा : टीबी, मातृत्व और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा की। उन्होंने राज्यभर में टीबी जांच शिविर लगाने, मरीजों की शीघ्र पहचान व उपचार, पोषण सहायता की समय पर उपलब्धता तथा गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सामूहिक योगाभ्यास : प्रदेशभर में योग की गूंज, मंत्री–सांसद–विधायक करेंगे योग दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता
21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस छत्तीसगढ़ में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। राज्यभर में जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे। राजधानी रायपुर में राज्यपाल, सरगुजा में मुख्यमंत्री सहित विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बच्चों को विकास का केंद्र बनाकर आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़, यूनिसेफ ने बढ़ाया सहयोग का दायरा
नवा रायपुर स्थित नीति भवन में राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा और यूनिसेफ इंडिया के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विकसित छत्तीसगढ़ प्रगति फ्रेमवर्क, देश के पहले राज्य-विशिष्ट बाल कल्याण सूचकांक, बच्चों के लिए सार्वजनिक वित्त, सामाजिक व्यवहार परिवर्तन और बस्तर अंजोर कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
नई रफ्तार : जर्जर परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, छत्तीसगढ़ में 5 रिडेवलपमेंट परियोजनाओं को मंजूरी
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के पाँच शहरों—रायपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, कोरबा और जगदलपुर—में प्रमुख रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत करने जा रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जर्जर शासकीय परिसंपत्तियों को आधुनिक अधोसंरचना में बदलना और शहरी विकास को गति देना है।