राज्य सरकार
कुल 1296 खबरें
Child Welfare Committee: मोहला-मानपुर में हुआ पहला फॉस्टर केयर पुनर्वास
Child Welfare Committee: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पहली बार फॉस्टर केयर के माध्यम से एक बालक का सफल पुनर्वास किया गया। रेस्क्यू के बाद बालगृह में रह रहे बालक की पारिवारिक वातावरण में रहने की इच्छा को ध्यान में रखते हुए दूर के रिश्तेदारों से संपर्क किया गया। पात्रता जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालक को पोषण परिवार के सुपुर्द किया गया, जहां उसे सुरक्षित वातावरण, पारिवारिक स्नेह और शिक्षा का अवसर मिल रहा है।
Mahtari Vandan Yojana: राखी से पहले 2.94 लाख महिलाओं को मिली आर्थिक राहत
Mahtari Vandan Yojana: रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से रायगढ़ जिले की 2.94 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक संबल मिला। जिले की 2,94,773 पात्र महिलाओं के खातों में 27.04 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। महिलाओं ने इसे पर्व की तैयारियों और घरेलू जरूरतों के लिए उपयोगी बताया।
CM Vishnu Deo Sai: कर्रा में महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक
CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज के ग्राम कर्रा स्थित बाबा कर्मेश्वर धाम में महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में हिस्सा लिया। उन्होंने रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और विकास कार्यों को गति देने की बात कही।
Digital Crop Survey: फसल और भूमि का सटीक डेटा जुटाने नारायणपुर में बड़ा अभियान
Digital Crop Survey: नारायणपुर जिले में 17 अगस्त से डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान शुरू किया गया है। 176 गांवों के 55,638 खसरों का मोबाइल ऐप के जरिए सर्वे किया जा रहा है। 160 सर्वेयर, 29 सुपरवाइजर और 21 अधिकारियों की निगरानी में अब तक करीब 8 हजार खसरों का सर्वे पूरा हो चुका है।
Jal Jeevan Mission: हर घर जल से आसान हुआ जीवन, महिलाओं को मिली समय और श्रम से राहत
Jal Jeevan Mission: ग्राम कटंगी में जल जीवन मिशन के तहत 100 किलोलीटर जलागार, पाइपलाइन नेटवर्क और 436 घरेलू नल कनेक्शन से करीब 2 हजार ग्रामीणों को घर पर पेयजल की सुविधा मिली है। वहीं, कांकेर के पुरियारा गांव की कविता निषाद जैसी महिलाओं को नियमित नल कनेक्शन मिलने से पानी लाने की मेहनत और समय की बचत हुई है। हर घर जल से ग्रामीणों का दैनिक जीवन आसान हुआ और स्वच्छ पेयजल को लेकर भरोसा बढ़ा है।
Bihan Yojana: मछली पालन से आत्मनिर्भर बन रही लखनपुर की महिलाएं
Bihan Yojana: लखनपुर के पुहपुटरा गांव की मुनिता स्व-सहायता समूह की महिलाएं ‘बिहान’ से जुड़कर मछली पालन को आजीविका का साधन बना रही हैं। समूह ने 1.20 लाख रुपये का ऋण लेकर 10 वर्ष की लीज पर तालाब में मछली पालन शुरू किया है। सामूहिक प्रयास से महिलाएं आय बढ़ाने और ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
OP Choudhary: रायगढ़ के वार्ड 34 में आरसीसी नाली निर्माण का हुआ शिलान्यास
OP Choudhary: रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 34 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास किया। इससे बारिश के पानी की निकासी बेहतर होने के साथ जलभराव और स्वच्छता संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
Narayanpur School Keinta: वनांचलों में 2 हजार से ज्यादा बच्चों ने भरा नामांकन, शिक्षा की बदली तस्वीर
Narayanpur School Keinta: नारायणपुर में स्कूल केईन्ता अभियान के तहत दुर्गम वनांचलों के बच्चों को गांव में ही शिक्षा की सुविधा मिल रही है। अभियान से अब तक 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा से जुड़े हैं। घमंडी गांव में 22 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
KTU Raipur: केटीयू में भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
KTU Raipur: भानुप्रतापपुर के महर्षि वाल्मीकि कॉलेज के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने केटीयू, रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने टीवी स्टूडियो, कम्युनिटी रेडियो, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और एआई व मीडिया रिसर्च लैब का अवलोकन कर जनसंचार की बारीकियां समझीं। उन्होंने ‘संवाद 98.2 एफएम’ में संदेश रिकॉर्ड किए और मीडिया विशेषज्ञों से संवाद किया।
Mahtari Vandan Yojana: 31वीं किस्त बनी रक्षाबंधन की खुशियों का सहारा
Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की सीमा की रक्षाबंधन की खुशियां बढ़ गईं। उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता से राखी, मिठाई और फल खरीदने में सुविधा होगी। सीमा ने योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
Girls Hostel Inspection: महासमुंद में मंत्री रामविचार नेताम ने आदिवासी छात्रावास का किया निरीक्षण
Girls Hostel Inspection: महासमुंद जिले में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन, पेयजल, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की। उन्होंने छात्राओं से स्वास्थ्य, पढ़ाई और करियर पर संवाद किया तथा अधिकारियों को छात्रावासों की व्यवस्थाएं नियमित रूप से बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
Mahtari Vandan Yojana: 30वीं किस्त से गनिता बोदले हुईं खुश
Mahtari Vandan Yojana: मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की गनिता बोदले के लिए महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त त्योहार की खुशियों के साथ आर्थिक सहारा भी लेकर आई। हर माह मिलने वाली ₹1,000 की सहायता राशि से वे घरेलू जरूरतों और बेटी की देखभाल में सहयोग करती हैं। रक्षाबंधन पर मिली राशि से वे भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ‘विष्णु भैया’ कहते हुए योजना के लिए आभार जताया।