राज्य सरकार
कुल 1296 खबरें
Gourela Organic Farming: गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही में जैविक खेती को बढ़ावा
Gourela Organic Farming: गौरेला में जीवामृत के प्रयोग से 22 दिन की धान फसल में बेहतर वृद्धि और सुगंध देखने को मिली। कीट-बीमारी का प्रकोप नहीं होने से किसानों का जैविक खेती के प्रति रुझान बढ़ा।
Child Helpline 1098: स्कूलों में बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान
Child Helpline 1098: जांजगीर-चांपा जिले के स्कूलों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श सहित संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के उपायों की जानकारी दी गई।
Education Minister Inspection: तर्रीघाट स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से जानीं समस्याएं
Education Minister Inspection: दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई, उपस्थिति और पाठ्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। विद्यार्थियों की मांग पर प्रार्थना स्थल में डोमशेड और विज्ञान कक्षा के लिए सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
National Eye Donation Fortnight: कबीरधाम में नेत्रदान को लेकर जागरूकता अभियान
National Eye Donation Fortnight: कबीरधाम जिले में 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान नेत्रदान के महत्व को लेकर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति की आंखों से प्राप्त कॉर्निया दो जरूरतमंद लोगों को दृष्टि दे सकता है।
Bijapur Rescue Operation: बीजापुर में नदी पार कराकर बीमार महिला को पहुंचाया अस्पताल
Bijapur Rescue Operation: लगातार बारिश के चलते बीजापुर की चिंतावागु नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया। नगर सेना (DDRF) की बचाव टीम ने बोट के जरिए गुड्डीपाल गांव की बीमार महिला विमला अंगनपल्ली और उनके परिजनों को सुरक्षित नदी पार कराया और जिला अस्पताल पहुंचाया। टीम ने तेज बहाव के बीच अस्वस्थ ग्रामीणों को प्राथमिकता देकर राहत पहुंचाई।
Arun Sao Review Meeting: मुंगेली में विकास कार्यों की समीक्षा, अरुण साव ने दी लापरवाही पर निलंबन की चेतावनी
Arun Sao Review Meeting: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण काम के निर्देश दिए। उन्होंने धीमी प्रगति और लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी।
Chakradhar Samaroh: रायगढ़ में 14 सितंबर से सजेगा चक्रधर समारोह, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
Chakradhar Samaroh: रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक चक्रधर समारोह 2026 का आयोजन होगा। 10 दिवसीय समारोह में 42 प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें 24 प्रस्तुतियां रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के कलाकार देंगे। पद्मश्री रामलाल बरेठ, डॉ. उषा बारले, भारती बंधु और अनुज शर्मा सहित देशभर के प्रसिद्ध कलाकार कथक, पंडवानी, कथकली, मणिपुरी, कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, ओडि़सी और लोक कलाओं की प्रस्तुतियां देंगे।
Jashpur Book Launch: मुख्यमंत्री साय ने जशपुर एक परिचय पुस्तक का किया विमोचन
Jashpur Book Launch: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय शाखा द्वारा प्रकाशित ‘जशपुर : एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में जशपुर के इतिहास, प्रशासनिक विकास, जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा, सामाजिक-आर्थिक बदलाव और भविष्य की विकास संभावनाओं का समग्र अध्ययन प्रस्तुत किया गया है।
Rajguru Jayanti: महान क्रांतिकारी राजगुरु की जयंती पर ओपी चौधरी ने दी श्रद्धांजलि
Rajguru Jayanti: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राजगुरु के साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं को राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
Chhattisgarh Sports Awards: राज्य खेल अलंकरण के लिए चयनित लक्की यादव का मंत्री अरुण साव ने किया सम्मान
Chhattisgarh Sports Awards: महासमुंद प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने राज्य खेल अलंकरण 2025-26 के लिए चयनित पैरा खिलाड़ी लक्की यादव को सम्मानित किया। जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए समावेशी खेल एकेडमी की मांग रखी। मंत्री ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।
Mahtari Vandan Yojana: रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर खिली खुशी
Mahtari Vandan Yojana: गौरेला विकासखंड के ग्राम मेढूका की देवेंद्र कुमारी के खाते में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त पहुंची। रक्षाबंधन से पहले मिली इस राशि का उपयोग वे राखी और त्योहार की तैयारियों में करेंगी। उन्होंने कहा कि योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार की जरूरतों में सहयोग का अवसर दे रही है।
GPM Farmers: जीपीएम की पहचान बना विष्णुभोग चावल, 1,500 किसानों को मिल रहा फायदा
Vishnubhog Rice: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का पारंपरिक सुगंधित विष्णुभोग चावल अब एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत नई पहचान बना रहा है। पेंड्रा क्षेत्र में करीब 1,500 किसान 600 एकड़ में इसकी खेती कर रहे हैं। वहीं महिलाओं की भागीदारी से धान की खरीदी, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन को बढ़ावा मिला है।