Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi के पैट्रियार्की बयान पर बोले शहजाद पूनावाला- दूसरों को ज्ञान देने से पहले अपने घर और पार्टी में सुधार करें Raipur Crime News: चाकू मारकर युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Rahul Gandhi के पैट्रियार्की बयान पर बोले शहजाद पूनावाला- दूसरों को ज्ञान देने से पहले अपने घर और पार्टी में सुधार करें Raipur Crime News: चाकू मारकर युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Mahtari Vandan Yojana: रक्षाबंधन से पहले महतारी व…
Mahtari Vandan Yojana: 30th installment of Mahtari Vandan before Raksha Bandhan.
Mahtari Vandan Yojana: 30th installment of Mahtari Vandan before Raksha Bandhan.
राज्य सरकार

Mahtari Vandan Yojana: रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर खिली खुशी

Mahtari Vandan Yojana: गौरेला विकासखंड के ग्राम मेढूका की देवेंद्र कुमारी के खाते में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त पहुंची। रक्षाबंधन से पहले मिली इस राशि का उपयोग वे राखी और त्योहार की तैयारियों में करेंगी। उन्होंने कहा कि योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार की जरूरतों में सहयोग का अवसर दे रही है।

कीर्तिमान रिपोर्ट धनेश्वरी साहू
24 Aug 2026, 02:46 PM
रायपुर
Mahtari Vandan Yojana: Chief Minister Vishnu Deo Sai की महत्वाकांक्षी Mahtari Vandan Yojana जिले की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही परिवार की जरूरतों में भी सहयोग कर रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम मेढूका निवासी देवेंद्र कुमारी के लिए महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त विशेष खुशियां लेकर आई है। 
रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले योजना की राशि उनके बैंक खाते में पहुंचने से उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान खिल उठी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 30वीं किस्त की राशि उनके खाते में जमा हो गई है, जिसका उपयोग वे रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों और राखी की खरीदारी में करेंगी।

महतारी वंदन से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास

देवेंद्र कुमारी ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का भी माध्यम बन रही है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा करने में सक्षम हो रही हैं और परिवार की खुशियों में भी सहभागी बन रही हैं। रक्षाबंधन जैसे विशेष पर्व से पहले राशि प्राप्त होना उनके लिए किसी विशेष उपहार से कम नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है और उनके जीवन में नई खुशियां एवं आत्मविश्वास का संचार किया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर मिलने वाली यह सहायता महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखती है और परिवार की खुशियों को और बढ़ा देती है।

राखी का रिश्ता, भरोसे का साथकृविष्णु भैया संग विकास की बात

देवेंद्र कुमारी की यह खुशी Mahtari Vandan Yojana के उस व्यापक उद्देश्य को साकार करती है, जिसके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। योजना आज प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों के जीवन में भरोसे, सम्मान और खुशियों का नया रंग भर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें