राज्य सरकार
कुल 1296 खबरें
Raksha Bandhan: आत्मसमर्पित महिला माओवादियों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी
Raksha Bandhan: अबूझमाड़ में रक्षाबंधन पर शांति और विश्वास की नई तस्वीर देखने को मिली। आत्मसमर्पित महिला माओवादियों ने नारायणपुर डीआरजी परिसर में पुलिस जवानों और अधिकारियों को राखी बांधी। इस पहल ने हिंसा से दूर मुख्यधारा में लौटने और पुलिस-समाज के बीच बढ़ते भरोसे का संदेश दिया।
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन की धूम, CM साय को बहनों ने बांधी राखी
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी। CM साय ने महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और ई-रिक्शा जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए महिला सशक्तिकरण को विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला बताया।
Animal Husbandry: पशुपालन से आत्मनिर्भरता की राह, धमतरी में 93 पशुपालकों को मिला KCC ऋण
Animal Husbandry: धमतरी जिले में पशुपालन को व्यवस्थित और लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच 93 पशुपालकों के 98.62 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत हुए हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने 82 पशुपालकों को 83.92 लाख रुपये से अधिक का ऋण दिया। KCC से पशुपालकों को चारा, दवा, टीकाकरण और पशु चिकित्सा जैसी जरूरतों के लिए समय पर पूंजी मिल रही है।
surrendered Maoists: आत्मसमर्पित माओवादियों ने DRG जवानों को बांधी राखी
surrendered Maoists: भानुप्रतापपुर के पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने DRG जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। कौशल प्रशिक्षण से राखी बनाने वाली शांति कवाची ने इसे नई जिंदगी और समाज की मुख्यधारा में लौटने का भावुक अनुभव बताया।
Raksha Bandhan: दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल रमेन डेका को बांधी राखी
रक्षाबंधन पर कोपल वाणी के श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों और मिनी मार्वेल्स स्कूल के बच्चों ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका को अपने हाथों से बनाई राखियां बांधीं। राज्यपाल ने बच्चों के स्नेह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद और उपहार दिए।
Khelo India Samvad: NIT रायपुर में अरुण साव ने युवाओं को दिया संदेश
Khelo India Samvad: रायपुर के NIT में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित हुआ। अरुण साव ने युवाओं से नशे से दूर रहकर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में क्रिकेटर तिलक वर्मा और यूथ-आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा भी शामिल हुए।
Ghotul Tradition: गोलियों की गूंज की जगह अब मांदर की थाप, अबूझमाड़ में लौट रही घोटुल की रौनक
Ghotul Tradition: नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा हालात बेहतर होने के साथ आदिवासी समाज की पारंपरिक घोटुल परंपरा फिर जीवंत हो रही है। अंदरूनी गांवों में ग्रामीण प्राकृतिक सामग्रियों से घोटुल तैयार कर रहे हैं, जहां युवा बुजुर्गों से लोकगीत, नृत्य, सामाजिक अनुशासन और जीवनोपयोगी परंपराएं सीख रहे हैं। कभी नक्सली हिंसा के कारण थम चुकी शामें अब मांदर की थाप और ‘चेलिक-मोटियारिन’ के लोकगीतों से गूंजने लगी हैं।
Science on Wheels: CM साय ने वाहन को दिखाई हरी झंडी
Science on Wheels: CM विष्णु देव साय ने बगिया में ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को रवाना किया। चलती विज्ञानशाला से विद्यार्थी प्रयोग, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष विज्ञान सीखेंगे।
Jashpur Express: रक्षाबंधन पर CM साय ने 50 महिलाओं को बांटे ई-रिक्शा, स्वरोजगार को मिली नई रफ्तार
Jashpur Express: रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में जशपुर एक्सप्रेस योजना शुरू की। जशपुर की 50 महिलाओं को ई-रिक्शा देकर स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ा गया। पिछले वर्ष 14 महिलाओं को ई-रिक्शा मिले थे।
GPM Heritage: ऐतिहासिक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण, GPM में पुरातत्व विशेषज्ञों ने किया स्थल निरीक्षण
GPM Heritage: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में विशेषज्ञ दल ने धनपुर, बेनीबाई, भस्मासुर टापू और शहरखेरवा के पुरातात्विक स्थलों का मैदानी सर्वेक्षण किया। विशेषज्ञों ने पुरावशेषों, मूर्तियों और प्राचीन मंदिरों की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने संरक्षण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
Bastar Bank Sakhi: बैंकिंग से डिजिटल सेवाओं तक, बस्तर की ललिता ने बदली ग्रामीणों की राह
Bastar Bank Sakhi: बस्तर के डोंगरीगुड़ा की बैंक सखी ललिता बघेल वर्ष 2019 से तीन ग्राम पंचायतों में बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं पहुंचा रही हैं। उन्होंने अब तक चार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है। पेंशन, महतारी वंदन, छात्रवृत्ति, मानदेय भुगतान के साथ आयुष्मान, पैन, श्रम कार्ड और एग्रीस्टैक पंजीयन जैसी सेवाएं भी ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिल रही हैं।
Naxal Rehabilitation Policy: नक्सल पीड़ित 5 परिवारों को मिला सरकारी नौकरी का सहारा
Naxal Rehabilitation Policy: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित पांच परिवारों के पात्र सदस्यों को शासकीय सेवा में नियुक्ति मिली है। आदिवासी विकास विभाग के आश्रमों और छात्रावासों में भृत्य पद पर नियुक्त कर्मचारियों को कलेक्टर तनुजा सलाम ने नियुक्ति पत्र सौंपे। सरकारी नौकरी से प्रभावित परिवारों को आर्थिक स्थिरता और बेहतर भविष्य की उम्मीद मिली है।