Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › surrendered Maoists: आत्मसमर्पित माओवादियों ने DR…
Surrendered Maoists tied Rakhis to security personnel in Bhanupratappur.
Surrendered Maoists tied Rakhis to security personnel in Bhanupratappur.
राज्य सरकार

surrendered Maoists: आत्मसमर्पित माओवादियों ने DRG जवानों को बांधी राखी

surrendered Maoists: भानुप्रतापपुर के पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने DRG जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। कौशल प्रशिक्षण से राखी बनाने वाली शांति कवाची ने इसे नई जिंदगी और समाज की मुख्यधारा में लौटने का भावुक अनुभव बताया।

क
प्रकाशित: 29 Aug 2026, 09:52 AM · अपडेट: 05 Oct 2026, 05:04 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
surrendered Maoists: कभी जंगलों में बंदूक के साथ आमने-सामने रहने वाले हाथ आज भाईचारे और विश्वास के धागे से जुड़ गए। भानुप्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम चौगेल (मुल्ला) स्थित पुनर्वास केंद्र में आज आत्मसमर्पित माओवादियों ने जिला रिजर्व गार्ड डी आर जी के जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। यह दृश्य संघर्ष से शांति, हिंसा से मुख्यधारा और हथियार से हुनर की ओर बढ़ते बदलाव की भावुक तस्वीर बन गया। 
आत्मसमर्पित माओवादी शांति कवाची ने बताया कि वह पहली बार रक्षाबंधन का त्योहार मना रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से उन्होंने राखी बनाना सीखा और आज उन्हीं हाथों से तैयार की गई राखी पुलिस जवानों की कलाई पर बांधना उनके लिए बेहद खास और भावुक अनुभव है।

आत्मसमर्पण के बाद शांति ने चुना हुनर का रास्ता

आत्मसमर्पित माओवादी शांति कवाची ने कहा कि आत्मसमर्पण के बाद अब ऐसा महसूस हो रहा है कि वे वास्तव में समाज की मुख्यधारा में लौट आई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उन्होंने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। पुनर्वास केंद्र में उन्हें सिलाई, काष्ठ शिल्प कला और राखी निर्माण सहित विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में इन हुनरों के माध्यम से सम्मानपूर्वक आजीविका चला सकें और अपने परिवार के साथ समाज में सामान्य जीवन जी सकें। वहीं डी आर जी जवान टेकेश्वर हिचामी ने कहा कि पहले परिस्थितियां ऐसी थीं कि दोनों पक्ष बंदूक लेकर आमने-सामने रहते थे। 

राखी के धागे से जुड़ा विश्वास और भाईचारा

आज वही हाथ राखी के पवित्र धागे से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, आज उनकी बांधी राखी हमारी कलाई पर है, जो भाई की लंबी उम्र और सुख-शांति की कामना का प्रतीक है। यह अपने आप में एक अलग और भावुक अनुभव है। यह रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व का उत्सव नहीं, बल्कि बदलाव की उस कहानी का प्रतीक है, जिसमें कभी संघर्ष का हिस्सा रहे लोग आज विश्वास और भाईचारे के रिश्ते को स्वीकार कर रहे हैं। पुनर्वास और कौशल विकास के माध्यम से आत्मसमर्पित माओवादी अब अपने हाथों में हथियार की जगह हुनर लेकर नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। कल तक आमने-सामने थे, आज एक-दूसरे की कलाई पर विश्वास का धागा है। बंदूक से राखी तक का यह सफर, शांति और पुनर्वास की नई कहानी लिख रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें