सरगुजा संभाग
उत्तर छत्तीसगढ़ का पहाड़ी, वन-प्रधान अंचल: मैनपाट, रामगढ़ की गुफाएँ और चाय बागान
कुल 128 खबरें
- रामगढ़सीताबेंगरा और जोगीमारा की गुफाएँ
SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास
SDRF Rescue: सूरजपूर जिले के पोड़ीखुर्द डैम में नाहने के दौरान युवक की मौत हो गई । मृतक की पहचान हर्ष कश्यप के रूप में हुई है। युवक अपने तीन दोस्तो के साथ डैम में नाहने पहुंचा था युवक को डुबता देख उसके दाेस्तों नें उसे बचानें का प्रयास किया लेकिन सफल नही होने पर पुलिस को सूचना दिया । सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम ने तलाश शुरू की और काफी मश्क्कत के बाद युवक काे पानी से बाहर निकाला गया ।
Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी
Murder Case: सूरजपुर के सोनपुर गांव में नाले में नाहर सिंह का शव मिलने के मामले में हत्या की आशंका जताई गई है। जांच के दौरान संदेही बालगोविंद का शव भी दो दिन बाद खेत के पास फांसी पर लटका मिला। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
Chhattisgarh News: पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को पहनाई जूतों की माला, गांव में निकाला जुलूस
Chhattisgarh News: सूरजपुर जिले के आमगांव में पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित
CG News: सूरजपुर के गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय ताला लगा होने के कारण गर्भवती महिला को समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप है। अस्पताल के गेट के सामने प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभारी चिकित्सक राजेश पटेल और एएनएम प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया।
Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Chhattisgarh News: अंबिकापुर में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक जुगेश्वर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Crime: जशपुर में 9 से 10 माह के बच्चे की 1.80 लाख रुपए में खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बच्चे को सकुशल बरामद कर मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील
cyber fraud: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आई है। उनके नाम से संपर्कों को 32 हजार रुपये मांगने वाले फर्जी संदेश
Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक
Crime News: अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 बालक गार्ड को कमरे में बंद कर और रसोइया पर गर्म खाना फेंककर फरार हो गए। इनमें से 2 को पकड़ लिया गया है, जबकि 4 की तलाश जारी है।
Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार
Surajpur News: रामानुजनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट और टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Surguja News: करंट की चपेट में आया जंगली हाथी, मौत से वन विभाग में हड़कंप
Surguja News: दयपुर वन परिक्षेत्र के अलकापुरी जंगल में करंट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि फसलों और जंगली जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए तार में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। मौके पर करीब 27 हाथियों का झुंड मौजूद होने की जानकारी है। वन विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Elephant Attack: हाथी के हमले में बुजुर्ग ग्रामीण की मौत, बलरामपुर में दहशत का माहौल
Elephant Attack: राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। परसवार कला गांव में नदी किनारे देर रात अकेले हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और हाथी मित्र दल व वनकर्मियों की टीम को तैनात कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड
Surajpur News: भैयाथान विकासखंड के एक विद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार सहायक शिक्षक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी। गिरफ्तारी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने विभागीय नियमों के तहत निलंबन आदेश जारी किया।