सरगुजा संभाग
उत्तर छत्तीसगढ़ का पहाड़ी, वन-प्रधान अंचल: मैनपाट, रामगढ़ की गुफाएँ और चाय बागान
कुल 128 खबरें
- रामगढ़सीताबेंगरा और जोगीमारा की गुफाएँ
CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई
CG Police News: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और शासकीय डायल-112 वाहन को दुर्घटनाग्रस्त करने के मामले में आरक्षक अविनाश गुप्ता पर बड़ी कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित होने के बाद उन्हें पुलिस सेवा से पृथक कर दिया गया। घटना के बाद उन्हें निलंबित कर जांच शुरू की गई थी।
CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी
CG Crime News: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी की घटना सामने आई है। बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रख रहे व्यक्ति से अज्ञात बदमाश रकम छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Surajpur Crime News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Surajpur News: जर्जर स्कूल भवन का प्लास्टर गिरा, शिक्षक घायल, बाल-बाल बचे छात्र
Surajpur News: प्रतापपुर विकासखंड स्थित हरिहरपुर नेवारडांड प्राथमिक शाला में छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे में एक शिक्षक घायल हो गए, जबकि बच्चों के मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या
Ambikapur Murder Case: रसूलपुर इलाके में 70 वर्षीय LIC एजेंट बशीरुद्दीन सिद्दीकी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश उनके दामाद नाजिम सबा ने रची थी। पुलिस के अनुसार, तलाक विवाद के चलते 5 लाख रुपए की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में दामाद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Antara Shah death case : BA छात्रा की मौत मामले में NSUI नेता पर FIR, ब्लैकमेलिंग के आरोप, पुलिस कर रही तलाश
Antara Shah death case: राजीव गांधी पीजी कॉलेज की BA प्रथम वर्ष की छात्रा अंतरा शाह की मौत मामले में NSUI नेता ज्ञान तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सहेलियों ने छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जबकि ABVP ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
Job Fraud Case: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने किया खुलासा, नौकरी के नाम पर फंसाने का आरोप
Job Fraud Case: अंबिकापुर में नौकरी का झांसा देकर युवतियों को गलत गतिविधियों में फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर परी यादव ने आरोप लगाया कि उनकी बहन से भी संदिग्ध लोगों ने संपर्क कर निजी जानकारी मांगी और अधिक कमाई का लालच दिया। परिवार की सतर्कता से युवती इस जाल में फंसने से बच गई।
Child Kidnapping Case : जनकपुर में बच्चों के अपहरण का मामला, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा, दो मासूम बरामद
Child Kidnapping Case: जनकपुर पुलिस ने अपहरण किए गए दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बच्चों को उत्तर प्रदेश ले जाकर बंधुआ मजदूरी के लिए बेचने की साजिश थी। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
School Roof Leakage: बारिश में बेहाल सरकारी स्कूल, कहीं कमरों में पानी तो कहीं एक कमरे में कई कक्षाएं
School Roof Leakage: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनकपुर क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूलों में बारिश का पानी कक्षाओं में टपकने और जमा होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सुरक्षा के चलते कई बार मध्यान भोजन के बाद बच्चों को घर भेजना पड़ रहा है।
Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
Balrampur Crime News: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में मुर्गा बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति रमेश कोरवा ने सरई लकड़ी के डंडे से पत्नी दुखनी बाई के सिर और पेट पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस
जशपुर के प्रसिद्ध दनगरी वाटरफॉल में नदी के तेज बहाव के बीच सात पर्यटक फंस गए। काफी प्रयास के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बारिश के कारण बढ़े जलस्तर के बीच हुई इस घटना ने वाटरफॉल में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश
Korea News: गेज बांध में राकेश गुप्ता का शव तैरता मिला। दोस्तों के साथ नहाने के दौरान डूबने की आशंका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।