Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग

अंबिकापुर (सरगुजा)

छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, रामगढ़ की प्राचीन गुफाएँ और महामाया की नगरी अंबिकापुर

कुल 125 खबरें

  • रामगढ़सीताबेंगरा और जोगीमारा की गुफाएँ
खौफनाक वारदात : बेटे ने पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी
खौफनाक वारदात : बेटे ने पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के केरजू थाना क्षेत्र के ग्राम कुनमेरा में एक पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया, जिसमें एक बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक रामविलास सिंह और आरोपी उनका बड़ा बेटा धरम सिंह बताया गया है।जानकारी के मुताबिक, आरोपी की मां का निधन 2025 में हो गया था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार उनकी मृत्यु के बाद होने वाले सामाजिक कर्म जैसे दशाकर्म को पूरा नहीं कर सका। इसी बात को लेकर बेटा लंबे समय से मानसिक तनाव में था और वह अपने पिता से इन रस्मों को पूरा करने की मांग कर रहा था।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
कमोदा रिसॉर्ट विवाद : सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप, प्रशासन ने दी दो दिन की मोहलत
कमोदा रिसॉर्ट विवाद : सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप, प्रशासन ने दी दो दिन की मोहलत
अंबिकापुर के कमोदा रिसॉर्ट पर करीब 45 डिसिमल सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण करने के आरोप लगे हैं। तहसील स्तर की जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने हटाने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन मौके पर विरोध और विवाद के कारण कार्रवाई रोक दी गई। एसडीएम ने संचालक को दो दिन का समय दिया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कीर्तिमान डेस्क 09 May 2026
प्रशासन का कड़ा प्रहार : अंबिकापुर में वन भूमि पर बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
प्रशासन का कड़ा प्रहार : अंबिकापुर में वन भूमि पर बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
अंबिकापुर में प्रशासन ने वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। डबरीपानी, नवागढ़ और महामाया पहाड़ क्षेत्र में करीब 157 अवैध मकानों को बुलडोजर से हटाया जा रहा है। वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों के अनुसार कब्जाधारियों को पहले नोटिस दिया गया था। यह कार्रवाई वन भूमि और सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के अभियान का हिस्सा है।
कीर्तिमान डेस्क 08 May 2026
अंबिकापुर : सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत के बाद हाईवे पर हंगामा,  लोग टायर जलाकर प्रदर्शन
अंबिकापुर : सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत के बाद हाईवे पर हंगामा,  लोग टायर जलाकर प्रदर्शन
अंबिकापुर के भिट्ठी कला गांव में बीती रात स्कॉर्पियो वाहन ने तीन महिलाओं को कुचल दिया, जिससे राम बाई, श्यामपति सहित तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आज दोपहर नेशनल हाईवे 130 को टायर और पत्थर डालकर जाम कर दिया। लोगों ने मृतक परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजा और हाईवे में ब्रेकर्स लगाने की मांग की। प्रशासन ने 25,000 रुपये की प्राथमिक सहायता दी, लेकिन ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। जाम की वजह से ट्रक, बस और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
कीर्तिमान ब्यूरो 06 Apr 2026
अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर घूमता मिला निर्भया हत्याकांड का आरोपी, गृह मंत्री बोले- कड़ी सजा दिलाएगी सरकार
अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर घूमता मिला निर्भया हत्याकांड का आरोपी, गृह मंत्री बोले- कड़ी सजा दिलाएगी सरकार
अंबिकापुर में दिल्ली जैसे निर्भया हत्याकांड का मुख्य आरोपी मिथुन उर्फ पंडा रेलवे स्टेशन पर घूमता मिला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पड़ोसी जिलों की मदद भी ली जा रही है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। घटना ने शहर में गुस्सा फैलाया, महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।
कीर्तिमान ब्यूरो 05 Apr 2026
केंद्रीय जेल अंबिकापुर में लापरवाही, दो जेल प्रहरियों निलंबित
केंद्रीय जेल अंबिकापुर में लापरवाही, दो जेल प्रहरियों निलंबित
अंबिकापुर केंद्रीय जेल में ड्यूटी में लापरवाही के आरोप पर दो जेल प्रहरियों को निलंबित किया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में निरीक्षण के दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और ताला खुला पाया गया। एक रसूखदार बंदी, जिसे मनेंद्रगढ़ से लाया गया था, पर आरोप है कि उसने बीमारी और अटेंडर की सुविधा का गलत फायदा उठाया। मामले में विभागीय जांच जारी है।
कीर्तिमान ब्यूरो 29 Mar 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें