अंबिकापुर (सरगुजा)
छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, रामगढ़ की प्राचीन गुफाएँ और महामाया की नगरी अंबिकापुर
कुल 125 खबरें
- रामगढ़सीताबेंगरा और जोगीमारा की गुफाएँ
निलंबित : 100 रुपए की अतिरिक्त वसूली पर विभागीय कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
अंबिकापुर के बौरीपारा विदेशी शराब दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने की पुष्टि होने के बाद आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जिला आबकारी अधिकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
कार्रवाई : खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार, संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सात वाहन जब्त
छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों से सात वाहन जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा और अधिकारियों से अभद्रता के मामले में FIR भी दर्ज की गई।
माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया
अंबिकापुर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही खनिज विभाग की टीम पर कथित रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। आरोपियों ने विभाग के आरक्षक से मारपीट कर जब्त रेत वाहन को छुड़ाकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
मांगी मदद : नौकरी और ट्रेनिंग का सपना बना डरावना सच, चेन्नई में फंसीं तीन युवतियां
सरगुजा जिले की तीन युवतियों को सिलाई प्रशिक्षण और रोजगार का झांसा देकर चेन्नई ले जाने का मामला सामने आया है। युवतियों ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को फोन कर बंधक बनाए जाने की जानकारी दी और अपनी लोकेशन साझा की। सूचना मिलते ही सरगुजा पुलिस ने चेन्नई पुलिस से संपर्क कर युवतियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रशासन अलर्ट : अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर निजी प्रैक्टिस का आरोप
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टरों पर सरकारी ड्यूटी के दौरान निजी अस्पतालों में सेवाएं देने का आरोप लगा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, CMHO ने निजी अस्पतालों से शपथ पत्र मांगा है और सरकारी डॉक्टरों की अवैध प्रैक्टिस पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने तक की चेतावनी दी है।
दरिंदगी : झाड़फूंक के बहाने युवती की अस्मिता से खिलवाड़, फर्जी बाबा गिरफ्तार
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक कथित ढोंगी बाबा ने नौकरी और अच्छे रिश्ते का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने झाड़फूंक के बहाने परिवार के सदस्यों को कमरे से बाहर भेजकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रयागराज निवासी अमित कुमार गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया।
खूनी संघर्ष : ट्रैक्टर से रौंदकर 60 वर्षीय किसान की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के पथरई गांव में जमीन विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। लगभग 6.30 एकड़ विवादित भूमि पर कब्जे और जुताई को लेकर दो पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 60 वर्षीय किसान होसराम पैकरा की दूसरे पक्ष के 7–8 लोगों ने डंडों से बेरहमी से पिटाई करने के बाद ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी।
पर्दाफाश : फर्जी दुर्लभ सामान बेचकर 3 करोड़ रुपए की ठगी
गांधीनगर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया, जो दुर्लभ और रेडियो एक्टिव वस्तुएं बेचने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये ठग रहा था। आरोपियों ने एक व्यक्ति से 3 करोड़ 8 लाख 78 हजार रुपये की ठगी की। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल और पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की, जो पश्चिम बंगाल, बिहार और वाराणसी तक फैली।
सीवरेज संकट : ट्रीटमेंट प्लांट अधूरा और नालियां अस्त-व्यस्त
अंबिकापुर में अमृत 2.0 योजना के तहत 60 करोड़ रुपये की लागत से नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है, लेकिन शहर की अव्यवस्थित नालियों और अवैध कॉलोनियों के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि सीवरेज का पानी प्लांट तक पूरी तरह पहुंचेगा या नहीं। कंपनी दावा करती है कि प्रोजेक्ट दो साल में पूरा होगा, लेकिन नालियों के पानी की सही व्यवस्था का कोई ठोस प्लान नहीं है।
कब्जा : वन अधिकार पट्टा होने के बावजूद आदिवासी परिवार बेदखली के शिकार
सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के कुनिया गांव में माझी जनजाति परिवारों ने दबंगों पर उनकी वन अधिकार पट्टे वाली जमीन और गोचर भूमि पर अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले दो वर्षों से लगातार जनदर्शन और प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
जागरूकता अभियान : नुक्कड़ नाटक से दिया ठगी से बचाव का संदेश
सरगुजा पुलिस द्वारा अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में विशेष साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हुए इस अभियान में साइबर सेल, पुलिस मितान और वॉलंटियर्स ने नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद और जागरूकता गतिविधियों के जरिए लोगों को ऑनलाइन ठगी, UPI-OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग से बचाव की जानकारी दी।
बड़ा मोड़ : हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटे तहसीलदार-नायब तहसीलदार
सरगुजा के राजापुर में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू होने और शासन से सकारात्मक चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री और विभागीय सचिव से मुलाकात कर अधिकारियों की सुरक्षा सहित विभिन्न मांगें रखीं, जिन पर सरकार ने चरणबद्ध समाधान का आश्वासन दिया।