Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) कब्जा : वन अधिकार पट्टा होने के बावजूद आदिवासी पर…
जमीन विवाद
जमीन विवाद
अंबिकापुर (सरगुजा)

कब्जा : वन अधिकार पट्टा होने के बावजूद आदिवासी परिवार बेदखली के शिकार

सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के कुनिया गांव में माझी जनजाति परिवारों ने दबंगों पर उनकी वन अधिकार पट्टे वाली जमीन और गोचर भूमि पर अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले दो वर्षों से लगातार जनदर्शन और प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jun 2026, 05:33 PM
सरगुजा

Surguja district के मैनपाट क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कुनिया में माझी जनजाति परिवारों की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि जिस जमीन पर वे कई पीढ़ियों से खेती-बाड़ी कर रहे थे, उसी पर अब जबरन कब्जा कर लिया गया है।

पीड़ित माझी जनजाति परिवारों का कहना है कि उन्हें वन अधिकार अधिनियम के तहत उस भूमि का विधिवत पट्टा भी जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद स्थानीय दबंगों ने मारपीट और धमकी देकर जमीन पर कब्जा कर लिया। जब भी वे अपनी जमीन खाली कराने की कोशिश करते हैं, उन्हें धमकाया जाता है और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

कलेक्टर जनदर्शन में फिर पहुंचा मामला

ताजा अपडेट के अनुसार, कुनिया गांव के फागु माझी और मुन्नाराम माझी आज एक बार फिर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपकर जमीन वापस दिलाने की मांग की। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से वे लगातार जिला प्रशासन और जनदर्शन में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामला केवल प्रशासनिक स्तर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि तहसील न्यायालय तक भी पहुंचा। इसके बावजूद पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल सका। इसी कारण आदिवासी परिवार लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं और न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

गोचर भूमि पर भी कब्जे का आरोप

पीड़ितों ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के राम पुकार यादव, नरेश यादव और अनुप यादव द्वारा न केवल पट्टे की जमीन बल्कि गोचर मद की भूमि पर भी कब्जा किया गया है।
गोचर भूमि वह क्षेत्र होता है जहां गांव के पशु चरते हैं, लेकिन आरोप है कि इस पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया है।

प्रशासनिक लापरवाही 

स्थानीय लोगों का कहना है कि मैनपाट क्षेत्र में सरकारी और आदिवासी भूमि पर कब्जे के कई मामले लंबे समय से लंबित हैं। आरोप यह भी हैं कि राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से दस्तावेजों में हेरफेर किया जा रहा है, जिससे गरीब आदिवासी परिवारों को उनके हक की जमीन नहीं मिल पा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें