Saturday, 10 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › चरित्र शंका में पत्नी और युवक की फावड़े से हत्या,…
— विज्ञापन —
सरगुजा डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार
अंबिकापुर (सरगुजा)

चरित्र शंका में पत्नी और युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

सरगुजा के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में पत्नी और एक युवक की फावड़े से हत्या करने के आरोप में बाबूलाल मझवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

य
प्रकाशित: 22 Aug 2026, 12:32 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:07 AM
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृत महिला के पति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चरित्र को लेकर हुए विवाद के बाद उसने अपनी पत्नी और एक अन्य युवक पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल फावड़ा और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना 17 अगस्त की शाम ग्राम बिसरपानी दारापारा की है। बेंजे बड़ा, नईहारो मझवार और उसका पति बाबूलाल मझवार सोमारू मझवार के घर पहुंचे थे। 
बताया गया कि तीनों शराब के नशे में थे और घर में आग ताप रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। विवाद बढ़ने पर सोमारू मझवार वहां से दूसरे घर चला गया। अगले दिन 18 अगस्त की सुबह जब वह वापस लौटा तो घर के अंदर बेंजे बड़ा और नईहारो मझवार मृत अवस्था में मिले। दोनों के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे।

चरित्र को लेकर हुआ था विवाद

वहीं, नईहारो का पति बाबूलाल मझवार मौके से गायब था। मामले की जांच शुरू होने के बाद पुलिस को बाबूलाल मझवार की भूमिका को लेकर अहम सुराग मिले। पुलिस ने उसकी तलाश कर हिरासत में लिया और पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह के चलते नईहारो मझवार और बेंजे बड़ा से विवाद होने की बात कही। पुलिस का दावा है कि इसी विवाद के दौरान बाबूलाल ने फावड़े से दोनों पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल फावड़ा और घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। 

कोर्ट ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में 

पुलिस ने आरोपी बाबूलाल मझवार (35), निवासी बिसरपानी तिलकपारा, थाना कमलेश्वरपुर को गिरफ्तार किया है। मामले में कमलेश्वरपुर थाने में अपराध क्रमांक 63/26 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच करने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी और सीतापुर एसडीओपी तुल सिंह पट्टावी के नेतृत्व में कमलेश्वरपुर पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी तक पहुंची। मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ राम, सहायक उप निरीक्षक बबलू कुजूर, साइबर सेल प्रभारी अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, आरक्षक विकास मिश्रा, अशोक यादव, अर्जुन पैकरा और बरन सिंह की भूमिका रही।
— विज्ञापन —
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें