Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी CJP Protest: दिल्ली में गरमाई सियासत, सोमवार को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन, CJI से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी CJP Protest: दिल्ली में गरमाई सियासत, सोमवार को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन, CJI से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्य…
माता-पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार, प्रतिकात्मक फोटो
माता-पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार, प्रतिकात्मक फोटो
अंबिकापुर (सरगुजा)

शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

सरगुजा के सपड़ा गांव में माता-पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़े बेटे जदू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शादी को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने सोते समय दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला किया और शवों को कमरे में छिपाकर फरार हो गया।

य
प्रकाशित: 22 Aug 2026, 05:10 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 02:54 AM
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके बड़े बेटे जदू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने माता-पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की है। बताया गया कि शादी नहीं होने और माता-पिता से उपेक्षा को लेकर वह लंबे समय से नाराज था। पुलिस के मुताबिक 55 वर्षीय हीराधर यादव अपनी 50 वर्षीय पत्नी गुलाबी यादव और बड़े बेटे जदू के साथ सपड़ा गांव में रहते थे। 34 वर्षीय जदू की शादी नहीं हुई थी। वह इसके लिए अपने माता-पिता को जिम्मेदार मानता था। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होने की जानकारी पुलिस जांच में सामने आई है। वहीं छोटा बेटा मोहन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता है। 

सब्जी को लेकर हुआ विवाद

पुलिस पूछताछ में सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, 17 अगस्त की रात घर में सब्जी नहीं बनी थी। इसके बाद हीराधर और गुलाबी छोटे बेटे मोहन के घर से सब्जी लेकर आए थे। इसी बात को लेकर जदू का अपने माता-पिता से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद जदू ने सो रहे माता-पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने दोनों शवों को बोरी में बांधकर कमरे में छिपा दिया। पुलिस के अनुसार, खून के निशान मिटाने के लिए उसने कमरे और फर्श पर गोबर से लिपाई भी की और फिर वहां से फरार हो गया।

दरवाजा तोड़ने पर मिली दोनों की लाश

अगली सुबह छोटा बेटा मोहन दूध लेने के लिए माता-पिता के घर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर उसने ताला तोड़ा। कमरे के भीतर दोनों के शव देखकर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धौरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को बड़े बेटे जदू पर संदेह हुआ। घटना के बाद से फरार जदू को पुलिस ने चार दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें