अंबिकापुर (सरगुजा)
छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, रामगढ़ की प्राचीन गुफाएँ और महामाया की नगरी अंबिकापुर
कुल 125 खबरें
- रामगढ़सीताबेंगरा और जोगीमारा की गुफाएँ
प्रशासन से खोज की मांग : सरगुजा का श्रद्धालु तीर्थ यात्रा से लौटते समय गायब, तलाश में परिवार ने गिरवी रखी जमीन
सरगुजा के उदयपुर क्षेत्र के पलका गांव निवासी 48 वर्षीय पूरन राम पोर्ते शासन की सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से लौटते समय महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए। परिजनों ने मंत्री और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द खोजबीन की मांग की है। परिवार का कहना है कि तलाश में अब तक एक लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और आर्थिक मजबूरी में जमीन भी गिरवी रखनी पड़ी है।
एक्शन : अंबिकापुर में कारोबारी आत्महत्या केस सुलझा, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
अंबिकापुर के कारोबारी संदीप अग्रवाल आत्महत्या मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कथित रूप से ऊंची ब्याज दर पर कर्ज देकर वसूली के लिए धमकी और दबाव बनाता था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर बीएनएस और कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
कागजों में भर्ती मरीज : आयुष्मान योजना के नाम पर खेल? कागजों में 29 मरीज, मौके पर मिले सिर्फ 20
अंबिकापुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निजी अस्पतालों में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जांच के दौरान रिकॉर्ड और मौके पर भर्ती मरीजों की संख्या में अंतर मिला, जिसके बाद पांच अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया। हालांकि कार्रवाई को लेकर अब भी सवाल उठ रहे हैं।
बड़ी चूक : दरवाजा तोड़कर 13 अपचारी बालक हुए फरार सरगुजा संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा पर सवाल
सरगुजा के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक पुराने दरवाजे को तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले भी 23 जून को इसी संप्रेक्षण गृह से 13 बालक फरार हुए थे, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
टला हादसा : चालक को आई झपकी, पिकअप घर में घुसा बाल-बाल बचा परिवार
गांधीनगर थाना क्षेत्र में चालक को झपकी आने से पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसा। हादसे में घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सड़क पर जाम : अंबिकापुर में अस्पतालों की पार्किंग पर बवाल, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
अंबिकापुर के कई निजी अस्पतालों पर बिना पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के संचालन का आरोप लगा है। दावा है कि नगर निगम ने बिना भौतिक सत्यापन के पार्किंग NOC जारी की, जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने लाइसेंस दे दिया। मामले में महापौर ने जांच के बाद दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ठगी : आयुष्मान योजना के नाम पर लाखों की ठगी का, निजी अस्पताल संचालक पर FIR दर्ज
अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल पर मरीज के परिजनों से 1.60 लाख रुपये नकद लेने और उसी इलाज का आयुष्मान योजना से भी क्लेम करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहाड़ हो रहे गायब : माफिया काटकर बेच रहे मुरम-पत्थर, कार्रवाई का इंतजार
अंबिकापुर के मानिकप्रकाशपुर और क्रांति प्रकाशपुर में वन अधिकार अधिनियम के तहत मिली जमीन की आड़ में पहाड़ियों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि माफिया जेसीबी से पहाड़ काटकर मुरम और पत्थर निकाल रहे हैं, जबकि ग्रामीणों को पहाड़ समतल कर मकान बनाने का झांसा दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
एक पल में बदल गया मंजर : बिजली की एक चपेट और ट्रक बना आग का गोला, लोगों में मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। जिले के खरसिया रोड पर तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान एक ट्रक पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही ट्रक में भीषण आग लग गई और कुछ ही क्षणों में पूरा वाहन आग की लपटों से घिर गया।
चरित्र पर शक बना मौत की वजह : पत्नी ने पति की कर दी हत्या, पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा
सरगुजा के बतौली थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर लगातार संदेह जताने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि गुस्से में पत्नी ने पत्थर और लकड़ी के फट्टे से हमला कर पति की हत्या कर दी। पहले उसने मामले को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज
अंबिकापुर में एक महिला ने अपने पति पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मानसिक प्रताड़ना और रिश्तेदारों के सामने ट्रिपल तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में काउंसलिंग के बावजूद समझौता नहीं हो सका था।
पुलिस विभाग की चिंता : खिड़की तोड़कर दीवार फांद भागे 11 बाल अपचारी, अंबिकापुर में हड़कंप
अंबिकापुर के बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 अपचारी खिड़की तोड़कर और दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार किशोर हत्या, दुष्कर्म और चोरी जैसे गंभीर मामलों में निरुद्ध थे। घटना के बाद पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न स्थानों पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।