Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी…
अंबिकापुर ट्रिपल तलाक मामला
अंबिकापुर ट्रिपल तलाक मामला
अंबिकापुर (सरगुजा)

दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज

अंबिकापुर में एक महिला ने अपने पति पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मानसिक प्रताड़ना और रिश्तेदारों के सामने ट्रिपल तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में काउंसलिंग के बावजूद समझौता नहीं हो सका था।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 Jun 2026, 04:44 PM
अंबिकापुर
अंबिकापुर में दहेज प्रताड़ना और ट्रिपल तलाक से जुड़ा मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने, मानसिक प्रताड़ना देने और रिश्तेदारों के सामने तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने का आरोप लगाया है। 
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मोमिनपुरा निवासी सहाना बानो का निकाह वर्ष 2022 में सदर रोड निवासी शोएब खान से हुआ था। 
महिला का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल पक्ष ने उससे अतिरिक्त पांच लाख रुपए दहेज लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
 पीड़िता का कहना है कि निकाह के समय उसके मायके वालों ने तीन लाख रुपए नकद के साथ घरेलू सामान भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद लगातार अतिरिक्त रकम की मांग की जाती रही।

उसके पति ने वैवाहिक संबंध समाप्त करने की बात कही

महिला ने बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। हालात बिगड़ने पर वह करीब दस महीने पहले अपने मायके लौट आई और महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग भी कराई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। पीड़िता के अनुसार उसके पति ने उसे अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि 6 जून को दोनों परिवारों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में उसके पति ने तीन बार 'तलाक' कहकर वैवाहिक संबंध समाप्त करने की बात कही। 
इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें