📅 Thursday, 21 May 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ अंबिकापुर हत्याकांड : पोस्टमार्टम में हुआ खौफनाक …
अंबिकापुर में गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या
अंबिकापुर में गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर हत्याकांड : पोस्टमार्टम में हुआ खौफनाक खुलासा, डॉक्टर भी रह गए सन्न

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी 3 माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी को डंडे और पत्थर से घसीट-घसीटकर पीटा, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में 10 इंच लंबी लोहे की रेती डाल दी। गंभीर हालत में वह पत्नी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा और सड़क हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शरीर पर 16 चोट के निशान और प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती मिलने से डॉक्टर भी सन्न रह गए। घटना के बाद फरार आरोपी पति को पुलिस ने 3 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया।

कीर्तिमान नेटवर्क
17 May 2026, 05:52 PM
📍 अंबिकापुर
अंबिकापुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ ऐसी दरिंदगी की, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। आरोपी ने पहले पत्नी को डंडे और पत्थर से बेरहमी से पीटा, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में करीब 10 इंच लंबी लोहे की रेती डाल दी। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी पत्नी की लाश छोड़कर फरार हो गया। तीन दिन तक फरार रहने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

8 साल पहले किया था प्रेम विवाह, 4 बच्चों की मां थी महिला

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे स्थित ग्राम भिट्ठीकला के सेमरघाट निवासी प्रदीप अगरिया ने करीब 8 साल पहले 15 वर्षीय हीराबाई से प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि मृतका तीन माह की गर्भवती भी थी। परिजनों के अनुसार आरोपी शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद करने लगा।

बच्चों के सामने पत्नी को घसीट-घसीटकर पीटा

14 मई की दोपहर आरोपी ने घर में ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। घर में मौजूद तीन मासूम बच्चे अपनी मां को बचाने की कोशिश करते रहे। बड़ी बेटी पिता से मां को छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार आरोपी ने पत्नी को डंडे और पत्थर से पीटा। वह उसे घर के भीतर घसीटता रहा। मारपीट इतनी बर्बर थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।

सड़क हादसा बताकर अस्पताल पहुंचा

शाम के समय आरोपी ने बेहोश पत्नी को गमछे से अपनी कमर में बांधा और बाइक से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। वहां उसने डॉक्टरों को बताया कि उसकी पत्नी सड़क हादसे का शिकार हुई है। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही आरोपी अस्पताल में पत्नी का शव छोड़कर फरार हो गया।

 पोस्टमार्टम में हुआ खौफनाक खुलासा

15 मई को मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वहां खून के धब्बे और घसीटे जाने के निशान मिले। इधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जब डॉक्टरों ने महिला का पोस्टमार्टम किया तो वे भी हैरान रह गए। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में करीब 10 इंच लंबी लोहे की रेती मिली। इसके अलावा शरीर पर चोट के 16 गंभीर निशान पाए गए। डॉक्टरों के अनुसार महिला के साथ बेहद क्रूरता की गई थी।

 पिता ने बताया: अक्सर करता था मारपीट

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी शराब के नशे में अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। परिवार कई बार समझाइश भी दे चुका था, लेकिन आरोपी की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया।

पुलिस और साइबर टीम ने आरोपी को दबोचा

घटना के बाद एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार रविवार को पुलिस और साइबर सेल की टीम ने आरोपी प्रदीप अगरिया को शहर से लगे ग्राम खैरबार के गंझाडांड़ डेम के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

इलाके में आक्रोश, लोगों ने मांगी कड़ी सजा

इस जघन्य हत्याकांड के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी घटना की निंदा करते हुए इसे महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा का भयावह उदाहरण बताया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें