Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद अनुशासन छात्राओं के विकास को बुद्धि, शरीर, चरित्र…
ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न
ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न
महासमुंद Featured

अनुशासन छात्राओं के विकास को बुद्धि, शरीर, चरित्र और सामाजिक संबंध की ओर समान रूप से बढ़ा रहा है आगे

पिथौरा पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास छात्राओं के अनुशासन, आत्मनिर्भरता और समग्र विकास का केंद्र बन चुका है। दिनचर्या में सुबह की प्रार्थना, योग, व्यायाम, समय पर कक्षाएँ, खेल-कूद और स्वाध्ययन शामिल हैं, जिससे जीवन में उद्देश्य और संतुलित विकास होता है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 26 Mar 2026, 05:55 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 विकासखंड पिथौरा स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास आज रहने और पढ़ने की सुविधा के साथ ही अनुशासन, आत्मनिर्भरता और समग्र विकास का सशक्त केंद्र बन चुका है। पिथौरा का यह छात्रावास आज अनुशासन की साधारण सी मेज़ से शुरू होकर बहु-दिशीय विकास की ओर सशक्त होकर छात्राओं के वर्तमान को संवार रहा है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की ठोस नींव भी तैयार कर रहा है। यहाँ की दिनचर्या सुबह की प्रार्थना, योग और व्यायाम से शुरुआत होती है। इसके साथ ही समय पर नाश्ता और कक्षाओं के लिए प्रस्थान, शाम को खेल-कूद, स्वाध्ययन और समय पर विश्राम, इसी नियमितता में वह शक्ति निहित है, जो छात्राओं के जीवन को दिशा और उद्देश्य प्रदान कर रही है। अनुशासन छात्राओं के विकास को बुद्धि, शरीर, चरित्र और सामाजिक संबंध, चारों दिशाओं में समान रूप से आगे बढ़ा रहा है। सामूहिक स्वाध्ययन और सीमित संसाधनों के बीच सीखने की प्रक्रिया ने उन्हें संसाधनों का सही उपयोग करना सिखाया है। छात्रावास परिसर की साफ-सफाई, बागवानी और किचन गार्डन जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी ने उनमें सहयोग, जिम्मेदारी और नेतृत्व के गुणों को स्वाभाविक रूप से विकसित किया है। बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए समाचार पत्र पढ़ने को दैनिक दिनचर्या में शामिल किया गया है। इसके साथ ही समय-समय पर आयोजित रंगोली, मेहंदी, कविता, पेंटिंग, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर दिया है। कैरियर काउंसलिंग सत्रों ने छात्राओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही विषय और दिशा चुनने में मार्गदर्शन दिया है, जिससे उनका आत्मविश्वास और लक्ष्य स्पष्ट हुआ है। वहीं छात्रावास में छोटे-छोटे त्योहारों का सामूहिक रूप से आयोजन और प्रत्येक छात्रा के जन्मदिन पर केक काटना, उनके बीच आत्मीयता और अपनत्व को मजबूत करता है। यह वातावरण उन्हें मानसिक रूप से प्रसन्न और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाता है।
Image caption

उत्कृष्ट प्रदर्शन 
छात्राओं की उपलब्धियाँ इस सकारात्मक माहौल का प्रमाण हैं। ऋतु ठाकुर के नेतृत्व में छात्रावास की टीम ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तर के फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसी प्रकार कबड्डी प्रतियोगिता में भी टीम ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा अन्य छात्राएँ भी स्कूल और कॉलेज स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। प्रोजेक्ट संकल्प के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला ने छात्रावास के वातावरण को और भी सकारात्मक बना दिया है।  संवाद, कहानियों और प्रेरक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं ने सुनने, समझने और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की कला सीखी है। अब वे अपने जीवन की जिम्मेदारियों को समझने लगी हैं और एक नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें