Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ अवैध शराब सप्लाई का खुलासा: कुम्हारी डिस्टिलरी से…
कार्रवाई के बाद जब्त हुई गाड़िया
कार्रवाई के बाद जब्त हुई गाड़िया
छत्तीसगढ़

अवैध शराब सप्लाई का खुलासा: कुम्हारी डिस्टिलरी से चल रहा था खेल, 3 गाड़ियां सीज

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज से अवैध “पार्ट-बी” शराब की सप्लाई में इस्तेमाल तीन वाहन जब्त किए। जांच में पता चला कि डिस्टलरी मालिक अपने भरोसेमंद लोगों के जरिए वाहनों का बार-बार इस्तेमाल कर शराब सीधे चुनिंदा सरकारी दुकानों तक पहुंचा रहे थे। इससे पहले अन्य डिस्टलरियों से कुल 16 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत जांचाधीन है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Apr 2026, 10:27 AM
दुर्ग
कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड से आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को जब्त किया है। जांच में सामने आया है कि इन वाहनों का उपयोग अवैध “पार्ट-बी” शराब को डिस्टिलरी से सीधे चुनिंदा शासकीय शराब दुकानों तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।
जांच में डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि हुई है कि डिस्टिलरी मालिक अपने भरोसेमंद लोगों के माध्यम से छोटे ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियों का इस्तेमाल कर अवैध शराब की सप्लाई करवा रहा था। इस काम के लिए कुछ तय वाहनों का बार-बार उपयोग किया जाता था, जिससे शराब सीधे सरकारी दुकानों तक पहुंचाई जा सके। यह कार्रवाई शराब घोटाला मामले के तहत की गई है।
पहले भी हो चुकी है कार्यवाई 
शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) और भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत जांच चल रही है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो पहले भी इस मामले में कार्रवाई कर चुका है। इससे पहले वेलकम डिस्टलरी कोटा (बिलासपुर) और भाटिया वाइंस डिस्टलरी सरगांव (मुंगेली) से कुल 16 वाहन जब्त किए जा चुके हैं।
चुनिंदा दुकानों में सीधी सप्लाई
जांच एजेंसी के अनुसार डिस्टलरियों से अवैध शराब की सप्लाई सीधे कुछ चुनिंदा सरकारी देशी शराब दुकानों तक की जाती थी। इसके लिए अलग-अलग डिस्टलरियों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की पहचान की गई है। गवाहों के बयान और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर यह भी पता चला है कि छग डिस्टलरीज दुर्ग में जब्त किए गए 3 वाहनों के अलावा कुछ अन्य वाहन भी इस काम में लगाए गए थे।
जांच जारी 
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि कुछ वाहनों को स्क्रैप कर दिया गया है या उनका उपयोग अब दूसरे कामों में किया जा रहा है। ऐसे वाहनों के मालिक और उनके इस्तेमाल की जानकारी जुटाने के लिए अलग से जांच जारी है।
जांच एजेंसी इन सभी वाहनों और उनसे जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। EOW के अधिकारियों की मानें तो शराब घोटाले से जुड़े इस मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी और जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रहा है।
पहले भी हुई कार्रवाई
  • वेलकम डिस्टलरी कोटा (बिलासपुर)
  • भाटिया वाइंस डिस्टलरी सरगांव (मुंगेली)
  • से कुल 16 वाहन जब्त किए जा चुके हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें