Wednesday, 21 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: खैरागढ़ में ₹1.86 लाख की साइबर ठगी, उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी जानलेवा हमला, पति के खिलाफ FIR Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल Chhattisgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों में विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला Cyber Fraud: खैरागढ़ में ₹1.86 लाख की साइबर ठगी, उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी जानलेवा हमला, पति के खिलाफ FIR Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल Chhattisgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों में विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › आकाशीय बिजली और अंधेरे के बीच बागबाहरा अस्पताल मे…
0:00
बिजली संकट के बीच सफल प्रसव
छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली और अंधेरे के बीच बागबाहरा अस्पताल में गूंजी छह नवजातों की किलकारी

भारी बारिश और बिजली संकट के बीच बागबाहरा सामुदायिक अस्पताल में छह सफल सिजेरियन ऑपरेशन किए गए। डॉक्टरों और बिजली विभाग की तत्परता से एक बालक और पांच बालिकाओं का सुरक्षित जन्म हुआ।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 16 May 2026, 11:35 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 02:00 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बीती रात बागबाहरा नगर ने मौसम का भयावह रूप देखा। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट से पूरा नगर सहम गया। देर रात से लेकर शुक्रवार शाम तक कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमराई रही, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। लगातार हो रही बारिश और बिजली कटौती के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इसी दौरान बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन ऑपरेशन किए जाने थे। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेवेन्द्र साहू ने बताया कि गुरुवार से शुक्रवार के बीच कुल छह महिलाओं का ऑपरेशन निर्धारित था, जिनमें दो गंभीर इमरजेंसी केस भी शामिल थे। अस्पताल में एक-एक पल बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि मरीजों की स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन टालना संभव नहीं था।

बिजली गुल होने से बढ़ी चिंता

तेज आकाशीय बिजली गिरने और लगातार बारिश के कारण अस्पताल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पहले से ही बाधित थी। दोपहर में अस्पताल प्रशासन ने तुरंत जनरेटर शुरू करने की कोशिश की, लेकिन तेज बिजली कड़कने के कारण तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। इससे स्थिति और गंभीर बन गई।

बिजली विभाग ने दिखाई तत्परता

हालात की गंभीरता को देखते हुए डॉ. रेवेन्द्र साहू ने बिजली विभाग के एई श्री सिदार से संपर्क कर अस्पताल की स्थिति से अवगत कराया तथा किसी भी स्थिति में अस्पताल क्षेत्र में तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का अनुरोध किया।

अस्पताल में चल रहे ऑपरेशन की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। टीम ने हालात की गंभीरता को समझते हुए सुधार कार्य शुरू किया और विशेष प्राथमिकता देते हुए अस्पताल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया।

दोपहर एक बजे से तीन बजे तक मिली विशेष बिजली आपूर्ति

बिजली विभाग के सहयोग से दोपहर करीब एक बजे से तीन बजे तक अस्पताल में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई। इसी दौरान डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने पूरी तत्परता के साथ सभी सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरे किए। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अस्पताल कर्मियों ने धैर्य और समर्पण का परिचय दिया।

अस्पताल में गूंजी नवजातों की किलकारी

सभी ऑपरेशन सफल होने के बाद अस्पताल परिसर में एक बालक और पांच बालिकाओं की किलकारियां गूंज उठीं। भय और तनाव के माहौल के बीच नवजातों के सुरक्षित जन्म से परिजनों के चेहरों पर खुशी लौट आई। अस्पताल का माहौल भावुक और खुशियों से भर गया।

अस्पताल प्रशासन ने जताया आभार

अस्पताल प्रशासन ने बिजली विभाग, चिकित्सकीय टीम, नर्सिंग स्टाफ तथा सरिता अच्छा बच्चा परिवार के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने भी कठिन परिस्थितियों में डॉक्टरों और बिजली विभाग की संवेदनशीलता एवं सेवा भावना की सराहना की।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें