Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कांग्रेस ओबीसी गणना को लेकर कांग्रेस नेता अमरजीत चावला का …
अमरजीत चावला
अमरजीत चावला
कांग्रेस

ओबीसी गणना को लेकर कांग्रेस नेता अमरजीत चावला का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, जनगणना 2026 में अलग गणना की मांग

कांग्रेस नेता अमरजीत चावला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि जनगणना 2026 में ओबीसी वर्ग की अलग से गणना नहीं की जा रही है, जिससे उनकी वास्तविक जनसंख्या और हिस्सेदारी सामने नहीं आ पाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक न्याय के मुद्दे को नजरअंदाज कर रही है और ओबीसी समाज के अधिकारों को कमजोर कर रही है। चावला ने मांग की कि जनगणना में ओबीसी की अलग गणना सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें उनके जनसंख्या अनुपात के अनुसार अधिकार और प्रतिनिधित्व मिल सके।

प्रकाशित: 08 May 2026, 05:00 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 05:22 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रभारी महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला  ने जनगणना 2026 में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की अलग से गणना नहीं किए जाने पर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनगणना के लिए पूछे जा रहे 33 प्रश्नों में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सामान्य वर्ग का उल्लेख है, लेकिन देश की बड़ी आबादी वाले ओबीसी वर्ग को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया है।
अमरजीत चावला ने कहा कि प्रधानमंत्री  स्वयं को पिछड़ा वर्ग का बताकर राजनीतिक लाभ लेते रहे हैं, लेकिन जब ओबीसी समाज की वास्तविक भागीदारी, संख्या और अधिकार सुनिश्चित करने की बात आ रही है तो भाजपा सरकार पीछे हट जाती है और पिछड़े वर्ग के प्रति अपनी वैसी ही दुर्भावना का प्रदर्शन करती है जैसा कि उन्होंने हाल ही में महिला आरक्षण बिल में देश की आधी आबादी के प्रति दिखाई थी। यह जनगणना स्पष्ट करती है कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।
महासमुंद कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत चावला ने यह भी आरोप लगाया कि डबल इंजन की भाजपा सरकार नहीं चाहती कि देश में ओबीसी समाज की वास्तविक जनसंख्या सामने आए, क्योंकि इससे सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक हिस्सेदारी की सच्चाई उजागर हो जाएगी। भाजपा हमेशा से सामाजिक न्याय के मुद्दों को दबाने और समाज को बांटने की राजनीति करती आई है।
चावला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से जातिगत जनगणना और सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुसार अधिकार देने की पक्षधर रही है और राहुल गांधी ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी जिम्मेदारी  होनी चाहिये, लेकिन केंद्र सरकार ओबीसी समाज के अधिकारों को दबाकर सामंतवादी मानसिकता का परिचय दे रही है।
कांग्रेस नेता अमरजीत चावला ने मांग की ,कि जनगणना 2026 में तत्काल ओबीसी वर्ग की अलग से गणना सुनिश्चित की जाए, ताकि देश के करोड़ों पिछड़े वर्ग के लोगों को उनका संवैधानिक हक और वास्तविक प्रतिनिधित्व मिल सके। अन्यथा आने वाले विधानसभा और लोकसभा में परिणाम भुगतने के लिए भाजपा तैयार रहे ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें