Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने ज…
जमीन विवाद में किसान की मौत मामले को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर
जमीन विवाद में किसान की मौत मामले को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर
राष्ट्रीय

हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

हरदा जिले में जमीन विवाद से परेशान 55 वर्षीय किसान भगत विश्वकर्मा ने जनसुनवाई के दौरान कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने जमीन विवाद और दबाव का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jul 2026, 01:07 PM
मध्य प्रदेश

हरदा जिले में जमीन विवाद से परेशान एक किसान की मौत का मामला सामने आया है। हंडिया तहसील के ग्राम अजनास रैय्यत निवासी 55 वर्षीय किसान भगत विश्वकर्मा ने मंगलवार को जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मीडिया के सामने कही बात

घटना के बाद किसान के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने से पहले किसान भगत विश्वकर्मा ने मीडिया के सामने सल्फास खाने की बात कही थी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

मृतक किसान के बेटे राकेश विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि छह एकड़ कृषि भूमि को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि बड़े पिता जगदीश विश्वकर्मा और उनके बेटे नर्मदाप्रसाद विश्वकर्मा की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। बेटे ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके पिता को जमीन से बेदखल किया गया, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में थे।

इलाज के दौरान किसान ने तोड़ा दम

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि जिला पंचायत परिसर में एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया और उपचार शुरू किया गया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी किसान की जान नहीं बचाई जा सकी।

न्यायालयों में लंबित है जमीन विवाद

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि किसान और उनके भाई के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। एसडीएम न्यायालय में दायर अपील खारिज होने के बाद मामला संभाग आयुक्त न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा सिविल कोर्ट से भी इस मामले में स्थगन आदेश जारी किया गया था।

कलेक्टर ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं और संबंधित मामलों में थाने में शिकायतें दर्ज हैं। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें