Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : कर्नाटक बना ओवरऑ…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन, मेजबान छत्तीसगढ़ नौवें स्थान पर

कर्नाटक ने 23 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि ओडिशा और झारखंड क्रमशः 21 और 16 स्वर्ण के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, पश्चिम बंगाल ने फाइनल में छत्तीसगढ़ को 1-0 से हराकर पुरुष फुटबॉल का स्वर्ण पदक जीता, झारखंड ने अंतिम दिन महिला रिकर्व व्यक्तिगत और पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 03 Apr 2026, 07:55 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में देशभर की जनजातीय प्रतिभाओं ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में कर्नाटक ने अपने शानदार खेल के दम पर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, मेजबान छत्तीसगढ़ ने पूरे टूर्नामेंट में संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कुल 3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर नौवां स्थान हासिल किया।
पहले दिन से आगे रहा कर्नाटक, तैराकी में बनाया अंतर
कर्नाटक ने शुरुआत से ही बढ़त बनाते हुए कुल 23 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य पदक अपने नाम किए। टीम की जीत की सबसे बड़ी वजह तैराकी रही, जहां उसने अकेले 15 स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा एथलेटिक्स में 5 और कुश्ती में 3 स्वर्ण ने उसे शीर्ष पर बनाए रखा। कर्नाटक के मणिकांत एल 8 स्वर्ण और 1 रजत के साथ प्रतियोगिता के सबसे सफल खिलाड़ी रहे, जबकि धोनिश एन ने 5 स्वर्ण जीतकर अहम योगदान दिया।
ओडिशा-झारखंड ने दी कड़ी टक्कर
पदक तालिका में ओडिशा 21 स्वर्ण के साथ दूसरे और झारखंड 16 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा। ओडिशा ने सभी खेलों में स्वर्ण जीतकर संतुलित प्रदर्शन किया, जबकि झारखंड ने एथलेटिक्स और कुश्ती में अपनी ताकत दिखाई। झारखंड की स्टार तीरंदाज कोमालिका बारी ने महिला रिकर्व में स्वर्ण जीता, वहीं ओडिशा के अर्जुन खारा पुरुष वर्ग में विजेता बने।
फुटबॉल फाइनल में चूक गया छत्तीसगढ़
मेजबान छत्तीसगढ़ को सबसे बड़ा झटका पुरुष फुटबॉल फाइनल में लगा।
पश्चिम बंगाल ने रोमांचक मुकाबले में 1-0 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि छत्तीसगढ़ को रजत से संतोष करना पड़ा। यह छत्तीसगढ़ का आखिरी पदक भी रहा।
अंतिम दिन तीरंदाजी में बंटे स्वर्ण
  • अंतिम दिन तीरंदाजी में चार स्वर्ण पदक दांव पर थे—
  • महिला रिकर्व: कोमालिका बारी (झारखंड)
  • पुरुष रिकर्व: अर्जुन खारा (ओडिशा)
  • महिला टीम: नागालैंड
  • पुरुष टीम: झारखंड
आंकड़ों में आयोजन
  • 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी
  • करीब 3,800 खिलाड़ी शामिल
  • 9 खेल विधाओं में मुकाबले
  • कुल 106 स्वर्ण पदक
देशभर से उभरी जनजातीय प्रतिभा
इस आयोजन में 25 राज्यों ने पदक जीते, जिनमें 20 राज्यों ने कम से कम एक स्वर्ण हासिल किया।
महाराष्ट्र चौथे और अरुणाचल प्रदेश पांचवें स्थान पर रहा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें