Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ गर्मी में बेजुबानों को राहत: Art of Living परिवार…
0:00
छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग
छत्तीसगढ़

गर्मी में बेजुबानों को राहत: Art of Living परिवार बागबाहरा ने शुरू किया कोटना सेवा अभियान

The Art of Living के बागबाहरा परिवार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए गौवंश और अन्य पशु-पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने हेतु “कोटना सेवा अभियान” शुरू किया है। इस सेवा कार्य में 3 से 6 वर्ष के छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Apr 2026, 01:54 PM
महासमुंद
Art of Living परिवार बागबाहरा द्वारा तेज़ी से बढ़ती गर्मी को देखते हुए गौवंश सहित अन्य पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सराहनीय पहल की गई है, इसके तहत नगर में कोटना (पानी के पात्र) रखकर बेजुबान जानवरों को राहत पहुंचाने का अभियान शुरू किया गया। इस अभियान की शुरुआत नगर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। 
संस्था द्वारा नगर के सभी 15 वार्डों में प्रत्येक वार्ड में दो कोटना रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि गौवंश, भैंस, कुत्ते एवं अन्य पशु-पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी उपलब्ध हो सके।
छोटे बच्चों ने भी लिया भाग 
प्रथम चरण में 31 कोटना रखे गए हैं, वहीं दूसरे चरण में आगामी रविवार को पुनः 31 कोटना रखने की योजना है। इस सेवा कार्य में 3 से 6 वर्ष के छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कोटना में पानी भरकर सराहनीय सहयोग दिया। नन्हें बच्चों का यह सेवा भाव लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा और उनकी इस पहल ने सभी को प्रेरित किया।
संस्था ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास छायादार स्थान पर कोटना रखकर इस सेवा कार्य में सहयोग करें। इच्छुक नागरिकों को कोटना निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही संस्था ने इस सेवा अभियान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित 
आज प्रातः आयोजित कोटना सेवा कार्यक्रम में नंद कुमार ध्रुवंशी, जय कृष्णा बबलू सोनी, विकास अग्रवाल, सुरेश मोहंती, सुभाष वर्मा, राजेश यादव, संजय अग्रवाल, गजानन बुडेक, कृष्णा चंद्राकर, धनराज साहू, दानवीर शर्मा, पुखराज साहू, नरेश जैन, जीतराम साहू, डॉ. राजेश कर, विद्या प्रसाद चंद्राकर, प्रहलाद मानिकपुरी, किशोर डहरवाल, गोपाल सोनवानी, राहुल कृष्ण श्रीवास्तव, विवेक जैन, राहुल सारडा, ललित मोनाडी, नरेंद्र, मां शिखर एवं मां संस्कार यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें