Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं
W 𝕏 f
होम दुर्ग Durg News: केबल शिकायत दूर करने पहुंचे कर्मचारी क…
Cable employee threatened(Image Source: Keertiman Media)
Cable employee threatened(Image Source: Keertiman Media)
दुर्ग

Durg News: केबल शिकायत दूर करने पहुंचे कर्मचारी को धमकी, दुर्ग में दो लोगों पर मामला दर्ज

Durg News: बोरसी बस्ती स्थित अटल आवास में केबल शिकायत का निराकरण करने पहुंचे ग्रैंड विजन के फील्ड कर्मचारी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अक्षय शर्मा उर्फ लक्की और मिथलेश के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
06 Sep 2026, 04:05 PM
दुर्ग
Durg News: शहर के बोरसी बस्ती स्थित अटल आवास में केबल संबंधी शिकायत का निराकरण करने पहुंचे एक फील्ड कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।शिकायतकर्ता शशिकांत राय की रिपोर्ट पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने अक्षय शर्मा उर्फ लक्की और मिथलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शशिकांत राय ने पुलिस को बताया कि वह ग्रैंड विजन केबल कंपनी में फील्ड कर्मचारी के तौर पर काम करते हैं। उनके मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे वह बोरसी बस्ती के अटल आवास में शिव मंदिर के पास केबल से जुड़ी शिकायत दूर करने पहुंचे थे। इसी दौरान अक्षय शर्मा उर्फ लक्की और मिथलेश वहां पहुंचे।

आसपास के लोगों के सामने हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार, दोनों ने शशिकांत से कहा कि उन्हें इस इलाके में केबल का काम नहीं करने दिया जाएगा। इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शशिकांत ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना के दौरान चुन्नी लाल यादव समेत आसपास मौजूद कुछ लोगों ने गाली-गलौज और धमकी की बात सुनी और देखी। शिकायत मिलने के बाद पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने BNS की धारा 296, 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता पक्ष ने इस घटना को क्षेत्र में केबल कारोबार को लेकर चल रहे विवाद से जोड़ते हुए कई आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि अक्षय शर्मा और मिथलेश पर मल्टीनेशनल कंपनी GTPL के अधिकारी मनीष श्रीवास्तव तथा स्थानीय सहायक बबलू भाटिया के साथ मिलकर क्षेत्र के केबल ऑपरेटरों पर दबाव बनाने का आरोप है। शिकायतकर्ता पक्ष के मुताबिक, स्थानीय प्रभावशाली लोगों और कुछ अन्य लोगों के जरिए केबल ऑपरेटरों को धमकाने और उनके काम में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

केबल प्रसारण को लेकर तनाव का दावा

शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि केबल प्रसारण से जुड़े विवाद के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन रही है। आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मिलकर विवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। शिकायतकर्ता पक्ष ने इसे क्षेत्र की शांति और कानून-व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बताया है। शिकायतकर्ता पक्ष ने अशोक शर्मा को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि दोनों आरोपी अशोक शर्मा से जुड़े हुए हैं। शिकायतकर्ता पक्ष के अनुसार, अशोक शर्मा के खिलाफ दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।इसके अलावा एक स्थानीय मल्टी सिस्टम ऑपरेटर से बड़ी रकम लेकर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायतकर्ता पक्ष ने इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर किए जाने की बात कही है।

उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का दावा

केबल कारोबार में दबाव और विवाद को लेकर शिकायतकर्ता पक्ष ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री तक शिकायत किए जाने का दावा किया है। इसके अलावा राज्यपाल से अशोक शर्मा के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की मांग किए जाने की बात भी कही गई है। फिलहाल पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने शशिकांत राय की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में लगाए गए अन्य आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें