Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय गोमती नदी में दर्दनाक हादसा : एक-दूसरे को बचाने म…
एक-दूसरे को बचाने में डूबे दो सगे भाई
एक-दूसरे को बचाने में डूबे दो सगे भाई
राष्ट्रीय

गोमती नदी में दर्दनाक हादसा : एक-दूसरे को बचाने में डूबे दो सगे भाई

बाराबंकी के लोनीकटरा क्षेत्र में गोमती नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों, हैप्पी पांडेय (18) और हनी पांडेय (14), की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक भाई को बचाने के प्रयास में दूसरा भी गहरे पानी में चला गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Jun 2026, 07:58 PM
बाराबंकी

जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। गोमती नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब एक भाई गहरे पानी में फंसकर डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बचाने की कोशिश में दोनों भाई नदी की गहराई में समा गए और उनकी जान नहीं बच सकी। जानकारी के मुताबिक, बुढ़नापुर गांव निवासी अशोक कुमार पांडेय के बेटे हैप्पी पांडेय (18) और हनी पांडेय (14) अपने चचेरे भाई आर्यन पाल के साथ गोमती नदी में नहाने गए थे। तीनों औसानेश्वर मंदिर के पास स्थित घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक भाई अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे संकट में देखकर दूसरा भाई भी मदद के लिए नदी में उतर गया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह भी खुद को संभाल नहीं पाया। कुछ ही पलों में दोनों भाई पानी में लापता हो गए। 

पुलिस ने की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लोनीकटरा और हैदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने दोनों भाइयों के शव नदी से बाहर निकाले। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार सदमे में

इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों की मां का निधन करीब तीन साल पहले हो चुका था। वे बाराबंकी शहर में अपने बड़े चाचा के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे थे और मंगलवार को ही गांव लौटे थे। परिवार ने शायद ही सोचा होगा कि घर आने के अगले ही दिन दोनों बेटे हमेशा के लिए उनसे बिछड़ जाएंगे। हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि गोमती नदी में दो युवकों के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तत्काल अभियान चलाया। दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

गांव में छाया मातम

दो सगे भाइयों की एक साथ मौत की खबर फैलते ही पूरे बुढ़नापुर गांव में शोक का माहौल बन गया। मृतकों के घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। हर किसी की आंखें नम थीं और लोग इस हादसे को लेकर स्तब्ध नजर आए। गांव में दिनभर सिर्फ इसी दुखद घटना की चर्चा होती रही।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें