📅 Thursday, 14 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना ग्रामीण महिलाओं की नई उड़ान : इलेक्ट्रिशियन प्रशि…
आर-सेटी में महिलाओं को इलेक्ट्रिशियन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया
आर-सेटी में महिलाओं को इलेक्ट्रिशियन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया
सरकारी सूचना

ग्रामीण महिलाओं की नई उड़ान : इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

बिलासपुर के कोनी स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी) में ग्रामीण महिलाओं को पहली बार इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण दिया गया है। ‘बिहान’ योजना से जुड़ी 20 महिलाएं इस प्रशिक्षण के माध्यम से पुरुष-प्रधान माने जाने वाले तकनीकी क्षेत्र में कदम रखकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। प्रशिक्षण में उन्हें वायरिंग, घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत, सुरक्षा उपाय और तकनीकी ज्ञान सिखाया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 May 2026, 05:49 PM
📍 रायपुर

पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए अब ग्रामीण महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अब तक जिन्हें ‘इलेक्ट्रिशियन’ जैसे तकनीकी कार्यों से दूर माना जाता था, वही महिलाएं इस नए कौशल को सीखकर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही हैं। 

बिलासपुर जिले के कोनी स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी) में 20 महिलाओं को इलेक्ट्रिशियन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। यह पहल न केवल उनके जीवन में बदलाव ला रही है, बल्कि ग्रामीण समाज में सोच की एक नई लहर भी पैदा कर रही है।

आर-सेटी की पहल और महिलाओं का सशक्तीकरण

बिलासपुर आर-सेटी में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब ग्रामीण महिलाएं केवल पारंपरिक काम जैसे सिलाई, बुनाई या घरेलू उद्योगों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे उन क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रही हैं जिन्हें लंबे समय तक पुरुषों का क्षेत्र माना जाता रहा है। ‘बिहान’ (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जुड़ी 20 महिलाएं इस बदलाव का जीवंत उदाहरण हैं। इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण लेकर वे आर्थिक स्वतंत्रता की ओर कदम बढ़ा रही हैं और अपने परिवार की आय में योगदान देने के लिए तैयार हो रही हैं।

पहली बार महिलाओं के लिए तकनीकी प्रशिक्षण

इस वर्ष आर-सेटी में पहली बार महिलाओं के लिए इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को वायरिंग, स्विच बोर्ड मरम्मत, घरेलू विद्युत उपकरणों की देखभाल, सुरक्षा उपाय और तकनीकी ज्ञान सरल तरीके से सिखाया गया। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया, जिससे महिलाओं को वास्तविक कार्य परिस्थितियों की बेहतर समझ मिल सके।

प्रशिक्षण से बदली सोच और बढ़ा आत्मविश्वास

रतनपुर की बिहान दीदी आबिदा ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगता था कि बिजली का काम केवल पुरुष ही कर सकते हैं, लेकिन प्रशिक्षण के बाद उनकी यह सोच पूरी तरह बदल गई। अब वे आत्मविश्वास के साथ घर के बिजली संबंधी छोटे-बड़े कार्य स्वयं कर लेती हैं। आबिदा का कहना है कि पहले जहां वे हर छोटी खराबी के लिए दूसरों पर निर्भर थीं, अब वे खुद समाधान निकाल सकती हैं। यह प्रशिक्षण उनके लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ है।

तकनीकी ज्ञान के साथ सुरक्षा और आत्मविश्वास

मस्तूरी के डोमगांव की तिगमती डहरिया पहले से ही एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्य कर रही थीं। आर-सेटी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनके तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास में और अधिक वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें आधुनिक तकनीकों और सुरक्षा मानकों की बेहतर समझ है। तिगमती का मानना है कि यदि सही प्रशिक्षण और सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए तो इलेक्ट्रिकल कार्य महिलाओं के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित और उपयोगी क्षेत्र है।

स्वरोजगार की ओर बढ़ते मजबूत कदम

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विमला सहित अन्य महिलाओं का कहना है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, केवल अवसर और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें न केवल तकनीकी ज्ञान मिला, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। भोजन, रहने और प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था ने उनके अनुभव को और सकारात्मक बनाया। अब ये महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी नई पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

सरकारी पहल से बदलता ग्रामीण परिदृश्य

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा एसबीआई के सहयोग से आर-सेटी में ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हर वर्ष सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर और अगरबत्ती निर्माण जैसे पारंपरिक कोर्स के साथ अब इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण जैसी नई पहल ने ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव की नई शुरुआत की है। यह केवल कौशल विकास कार्यक्रम नहीं है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज में उनकी भूमिका और सम्मान बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें