📅 Thursday, 21 May 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना जनजातीय गरिमा उत्सव : 7222 आदि सेवा केंद्रों के ज…
जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान का शुभारंभ करते मंत्री रामविचार नेताम
जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान का शुभारंभ करते मंत्री रामविचार नेताम
सरकारी सूचना

जनजातीय गरिमा उत्सव : 7222 आदि सेवा केंद्रों के जरिए जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी योजनाओं की रोशनी

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में ‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ थीम पर जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान का शुभारंभ किया गया। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह अभियान जनजातीय बसाहटों के शत-प्रतिशत विकास और विकसित भारत की संकल्पना को मजबूत आधार देगा। 18 से 25 मई 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत 1544 पीएम जनमन ग्रामों, 6691 धरती आबा ग्रामों और 7222 आदि सेवा केंद्रों में जनजागरूकता, जनसुनवाई और सरकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 May 2026, 12:00 PM
📍 रायपुर

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत ‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ थीम पर आधारित अभियान का आज प्रदेश स्तर पर शुभारंभ हुआ। मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा इस अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री नेताम ने कहा कि जनजातीय गरिमा उत्सव प्रदेश के जनजातीय बसाहटों के शत-प्रतिशत विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

मंत्री नेताम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना में जनजातीय क्षेत्रों के विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मजबूत नींव पर ही मजबूत इमारत खड़ी होती है, उसी प्रकार विकसित भारत के निर्माण में जनजातीय बसाहटों का समग्र विकास मजबूत आधार बनेगा।

उन्होंने बताया कि पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आदि कर्मयोगी अभियान एवं सर्वेसेतु ऐप में उल्लेखनीय प्रदर्शन के कारण छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य की छवि बनाई है। उन्होंने अधिकारियों से अभियान के मूल उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने का आह्वान किया।

प्रमुख सचिव और आयुक्त कर रहे सतत मॉनीटरिंग

आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा एवं आयुक्त डी. राहुल वेकंट के नेतृत्व में अभियान की सतत मॉनीटरिंग की जा रही है। यह अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। अभियान के प्रथम दिवस जिला स्तर पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अभियान के प्रमुख उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार, जमीनी संपर्क, सेवा संतृप्ति एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आदि सेवा केंद्रों में होगी जनसुनवाई

अभियान के तहत आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केंद्रों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभियान की सभी गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रतिदिन आदि प्रसारण पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

प्रदेश में पीएम जनमन योजनांतर्गत चयनित 1544 ग्रामों, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत चयनित 6691 ग्रामों तथा 7222 आदि सेवा केंद्रों के माध्यम से सघन जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए जनजातीय हितग्राहियों को शासन की व्यक्तिमूलक योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत प्रत्येक आदि सेवा केंद्र में जनसुनवाई आयोजित कर प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनजातीय ग्रामों तक पहुंचाकर शत-प्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें