स्थानीय पुलिस को सौर ऊर्जा (सोलर) प्लांट में कीमती तांबे के तारों की चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने न सिर्फ मुख्य आरोपी को दबोचा है, बल्कि उसकी निशानदेही पर चोरी का माल औने-पौने दामों में खरीदने वाले एक बर्तन दुकान संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से शत-प्रतिशत मशरुका (चोरी का सामान) बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी महेश कुमार तारम (33 वर्ष), जो 'विद्युत प्रा.लि. ग्राम साल्हेभांठा' में कार्यरत हैं, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, बीते 12 नवंबर 2025 की रात से 14 नवंबर 2025 की शाम के बीच किसी अज्ञात चोर ने प्लांट की सुरक्षा घेरे को निशाना बनाया। चोर ने बाउंड्री में लगे फेंसिंग तार को कटर से काटा और अंदर घुसकर सोलर पैनलों से जुड़े कीमती कॉपर केबल वायर चोरी कर लिए।
शिकायत के बाद तेन्दूकोना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
संदेह के आधार पर पकड़ाया मुख्य आरोपी
चोरी का माल खरीदने वाला दुकानदार भी नप गया
पूछताछ में आरोपी टिकेश्वर ने खुलासा किया कि उसने चोरी किया हुआ तांबा ग्राम शिकारीपाली स्थित 'राज बर्तन एंड फर्नीचर' के संचालक दिनेश कंसारी को बेचा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बर्तन दुकान पर छापा मारा और वहां से चोरी का पूरा कॉपर वायर बरामद कर लिया। चोरी का माल खरीदने के आरोप में दुकानदार के खिलाफ BNS की धारा 317(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे भी सह-आरोपी बनाया गया।
गिरफ्तार आरोपियों
मुख्य आरोपी (चोर): टिकेश्वर भास्कर (पिता: जागेश्वर भास्कर), उम्र 26 वर्ष, निवासी: बगारपाली, थाना: तेन्दूकोना, जिला: महासमुंद।
सह-आरोपी (खरीददार): दिनेश कंसारी (पिता: स्व. जोहन लाल कंसारी), उम्र 42 वर्ष, संचालक: राज बर्तन एंड फर्नीचर, निवासी: शिकारीपाली, थाना: तेन्दूकोना।
बरामदगी का विवरण:
सामान: कुल 16 किलोग्राम कॉपर (तांबा) वायर।
अनुमानित कीमत: लगभग ₹16,000 (सोलह हजार रुपये)।
पुलिस की अपील: तेन्दूकोना पुलिस ने क्षेत्र के कबाड़ियों और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति से बिना रसीद या संदिग्ध स्थिति में कोई भी धातु या सामान न खरीदें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

