📅 Thursday, 30 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
टीम पर हमला : तोतों की तस्करी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना अब भी फरार मार्केट अपडेट : शेयर बाजार में कोहराम, पर सोने-चांदी की चमक बढ़ी, जानें ताजा रेट्स और निवेश के टिप्स क्रूरता की हदें पार : तेंदुए को कुल्हाड़ी से मार कर खा गए मांस, खाल बेचने की फिराक में 5 शिकारी गिरफ्तार भीषण हादसा : वैष्णो देवी से लौट रहा परिवार जिंदा जला, 5 की मौत छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न : कई जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट, तपती गर्मी से मिलेगी राहत छात्रा से दरिंदगी : घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार टीम पर हमला : तोतों की तस्करी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना अब भी फरार मार्केट अपडेट : शेयर बाजार में कोहराम, पर सोने-चांदी की चमक बढ़ी, जानें ताजा रेट्स और निवेश के टिप्स क्रूरता की हदें पार : तेंदुए को कुल्हाड़ी से मार कर खा गए मांस, खाल बेचने की फिराक में 5 शिकारी गिरफ्तार भीषण हादसा : वैष्णो देवी से लौट रहा परिवार जिंदा जला, 5 की मौत छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न : कई जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट, तपती गर्मी से मिलेगी राहत छात्रा से दरिंदगी : घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f 🔗
होम मनोरंजन/फैशन ध्रुव सरजा की KD – The Devil को सेंसर की मंजूरी, …
AI फोटो
AI फोटो
मनोरंजन/फैशन ⭐ Featured

ध्रुव सरजा की KD – The Devil को सेंसर की मंजूरी, 30 अप्रैल को होगी धमाकेदार रिलीज

ध्रुव सरजा और संजय दत्त स्टारर फिल्म “KD – The Devil” को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से ‘A सर्टिफिकेट’ मिल गया है, जिससे रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। सेंसर देरी के कारण ट्रेलर में बदलाव करना पड़ा था, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई। 1970 के दशक के कर्नाटक पर आधारित यह गैंगस्टर ड्रामा 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें एक्शन, सत्ता संघर्ष और बदले की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म की स्टारकास्ट और दमदार कंटेंट के चलते दर्शकों में इसका क्रेज पहले से ही काफी ज्यादा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Apr 2026, 11:45 AM
📍 मुंबई
ध्रुव सरजा और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता केडी द डेविल एक बार फिर सुर्खियों में है। बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म को रिलीज से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड  से हरी झंडी मिल गई है। लंबे इंतजार और प्रमाणन प्रक्रिया में आई देरी के बाद अब फिल्म 30 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा ‘A सर्टिफिकेट’ प्रदान किया गया है, जिसका अर्थ है कि यह केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग के दर्शक देख सकते है। निर्माताओं ने इस मंजूरी के बाद सोशल मीडिया पर उत्साह जताते हुए फिल्म को “रॉ ,रुथलेस एंड रियल  ”बताया है और रिलीज काउंटडाउन शुरू कर दिया है।

ट्रेलर हटाने से बढ़ी थी चर्चा

गौरतलब है कि प्रमाणन में देरी के चलते फिल्म का ट्रेलर पहले यूट्यूब से हटाना पड़ा था। बताया गया कि ट्रेलर में कुछ ऐसे दृश्य शामिल थे, जिन्हें सेंसर बोर्ड की अनुमति के अनुसार संशोधित या हटाना जरूरी था। इसी कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में और भी अधिक उत्सुकता बढ़ गई थी।

1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर गैंगस्टर ड्रामा

केडी द डेविल की कहानी 1970 के दशक के कर्नाटक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक गैंगस्टर और अंडरवर्ल्ड ड्रामा है। फिल्म में सत्ता, अपराध, बदले और संघर्ष की दुनिया को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है। ध्रुव सरजा इसमें मुख्य किरदार निभा रहे हैं, जो एक रहस्यमयी और ताकतवर व्यक्ति “केडी” के रूप में नजर आते हैं।
कहानी में उनके सामने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां और सत्ता के खिलाफ टकराव दिखाया गया है, जो फिल्म को एक इमोशनल और एक्शन से भरपूर अनुभव बनाता है।

 स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म की चमक

फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक अहम भूमिका में नजर आएंगे, जिनकी मौजूदगी से फिल्म का स्तर और भी ऊंचा हो गया है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी, नोरा फतेही, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद और रेश्मा नानाइया जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देंगे।

दर्शकों में बढ़ा क्रेज

एक्शन, थ्रिल और ग्रिपिंग कहानी के वादे के साथ यह फिल्म पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब जब सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है, तो उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग दर्ज करेगी।
30अप्रैल को रिलीज हो रही यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक शोकिंग सिनेमैटिक अनुभव देने के लिए तैयार है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें