Monday, 17 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग नवागांव शासकीय नवीन महाविद्यालय में हर्षोल्लास से…
नवागांव कॉलेज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
नवागांव कॉलेज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रायपुर संभाग

नवागांव शासकीय नवीन महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

नवागांव सेक्टर-28 स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि देवराज जांगड़े ने ध्वजारोहण कर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रेरणादायक संबोधन आकर्षण का केंद्र रहे।

धनेश्वरी साहू
17 Aug 2026, 06:05 PM
आरंग
नवागांव सेक्टर-28 स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय चेतना, ओजस्वी विचारों और देशभक्ति के संकल्प के साथ अत्यंत हर्षोल्लास वातावरण में मनाया गया। समारोह में महाविद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। 
समारोह के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष देवराज जांगड़े रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य घनश्याम प्रसाद यदु ने की। मुख्य अतिथि देवराज जांगड़े ने प्रभारी प्राचार्य एवं विशेष अतिथियों की उपस्थिति में विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित लोगों और विद्यार्थियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन किया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां रही

मुख्य अतिथि देवराज जांगड़े ने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित किया 
महाविद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का तिलक एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। पूरे परिसर में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। महाविद्यालय की छात्रा निशिका ने देशभक्ति गीत पर भावपूर्ण एवं मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। 

मेहनत और अनुशासन से बनेगा विकसित भारत

मुख्य अतिथि देवराज जांगड़े ने विद्यार्थियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। युवा शिक्षा, नवाचार और निष्ठापूर्वक देशसेवा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य घनश्याम प्रसाद यदु ने कहा कि स्वतंत्रता के 80 वर्षों की यात्रा में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने युवाओं से अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। 

महाविद्यालय परिसर में गूंजे वन्दे मातरम के जयघोष

कार्यक्रम में ओंकार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देशप्रेम, नागरिक कर्तव्यों और नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पूरा महाविद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोषों से गूंज उठा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें