Monday, 17 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग रीवां संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 150 विद्या…
खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
रायपुर संभाग

रीवां संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने दिखाया शानदार प्रर्दशन

ग्राम भारती जिला रायपुर के संकुल रीवां अंतर्गत सात विद्यालयों की संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर फरफौद में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता में मंदिर हसौद, रीवां, भानसोज, फरफौद, गुल्लू, खौली और चंदखुरी विद्यालयों के करीब 150 भैया-बहनों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

रोशनी पटेल
17 Aug 2026, 05:39 PM
आरंग

ग्राम भारती जिला रायपुर के संकुल रीवां अंतर्गत सात विद्यालयों की संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर फरफौद में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता में मंदिर हसौद, रीवां, भानसोज, फरफौद, गुल्लू, खौली और चंदखुरी विद्यालयों के करीब 150 भैया-बहनों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ 

खेलों के महत्व पर दिया संदेश कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों के जीवन में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करने में सहायक होते हैं।

एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने मारी बाजी

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में भैया वर्ग से देव वर्मा और बहन वर्ग से गीत निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में टीपू यादव एवं वैशाली चेलक, जबकि 400 मीटर दौड़ में चन्द्रप्रकाश साहू एवं गीत निषाद विजेता रहे। वहीं 600 मीटर दौड़ में डागेश्वर धीवर एवं पूजा साहू ने पहला स्थान हासिल किया। 

फील्ड स्पर्धाओं में भी विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

गोला फेंक प्रतियोगिता में मयंक वर्मा एवं याचिका निषाद, तवा फेंक में टीपू यादव एवं शिवम ध्रुव, लंबी कूद में डागेश्वर धीवर एवं गीतांजली तथा ऊंची कूद में शिवा कन्नौजे एवं कुमकुम वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामूहिक खेलों में चंदखुरी, फरफौद और रीवां रहे अव्वल सामूहिक खेल प्रतियोगिताओं में रिले रेस में चंदखुरी विद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त  

विजेताओं को किया गया सम्मानित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्यों, खेल प्रभारी और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संकुल समन्वयक ने जताया आभार कार्यक्रम के अंत में संकुल समन्वयक रामानंद साहू ने अतिथियों, प्रतिभागियों, आचार्यों और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें