Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › स्कूल पहुंचे जनपद सीईओ, विकास कार्यों का लिया जाय…
कुकरा स्कूल में निरीक्षण
कुकरा स्कूल में निरीक्षण
रायपुर संभाग

स्कूल पहुंचे जनपद सीईओ, विकास कार्यों का लिया जायजा, ग्रामीणों की मांगें जल्द पूरी करने का दिया भरोसा

जनपद पंचायत आरंग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राजेंद्र प्रसाद पांडे ने ग्राम पंचायत कुकरा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति देखी और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Aug 2026, 06:26 PM · अपडेट: 05 Oct 2026, 06:56 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जनपद पंचायत आरंग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राजेंद्र प्रसाद पांडे ने ग्राम पंचायत कुकरा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति देखी और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।                     

बच्चों से किया संवाद, साझा किया अपना संघर्ष निरीक्षण 

जनपद सीईओ राजेंद्र प्रसाद पांडे कक्षाओं में पहुंचे और छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई-लिखाई और उनकी रुचियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे भी सरकारी स्कूल से पढ़कर आगे बढ़े हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आरंग ब्लॉक के अमसेना स्कूल में शिक्षाकर्मी (शिक्षक) के रूप में की थी। 

लाखो रूपए निर्माण का किया निरीक्षण 

जनपद पंचायत आरंग के सीईओ के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी सफलता की कहानी सुनकर विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। लाखों रुपए के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण जनपद सीईओ ने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने करीब 7 लाख रुपए की लागत से बन रहे बालिका स्मार्ट टॉयलेट और 6.50 लाख रुपए की लागत से तैयार हो रहे किचन शेड के कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया।  

नाग पंचमी के महत्व से बच्चों को कराया परिचित 

निर्माण कार्यों के निरीक्षण के बाद सीईओ ने विद्यार्थियों से संवाद जारी रखा। उन्होंने बच्चों को नाग पंचमी पर्व के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही भारतीय परंपराओं, संस्कारों और मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुकरा के सरपंच नंदलाल डहरिया ने गांव की विभिन्न मूलभूत समस्याओं से जनपद सीईओ को अवगत कराया। सीईओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद 

विद्यालय निरीक्षण के दौरान जनपद के कार्यक्रम अधिकारी अनिल चंद्राकर, रोजगार सहायक धर्मेंद्र मानिकपुरी, प्रधान पाठक पवन चंद्राकर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें