Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Food Safety Campaign: खाद्य विभाग की कार्रवाई, हॉट चिप्स से 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया Paddy Smuggling: पाटेकोरा बैरियर पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, करीब 595 क्विंटल धान जब्त Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Liquor Scam: ईडी के खिलाफ दिल्ली ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल, 23 नवंबर को अगली सुनवाई Education Department: लापरवाही पड़ी भारी! विद्या समीक्षा केंद्र ऐप पर रिपोर्ट न भेजने वाले 19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रुका CG Patwari RI Paper Leak Case: दिल्ली से भिंड के दो सगे भाई गिरफ्तार, 8 दिन की EOW रिमांड पर Food Safety Campaign: खाद्य विभाग की कार्रवाई, हॉट चिप्स से 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया Paddy Smuggling: पाटेकोरा बैरियर पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, करीब 595 क्विंटल धान जब्त Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Liquor Scam: ईडी के खिलाफ दिल्ली ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल, 23 नवंबर को अगली सुनवाई Education Department: लापरवाही पड़ी भारी! विद्या समीक्षा केंद्र ऐप पर रिपोर्ट न भेजने वाले 19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रुका CG Patwari RI Paper Leak Case: दिल्ली से भिंड के दो सगे भाई गिरफ्तार, 8 दिन की EOW रिमांड पर
W 𝕏 f
होम › रायपुर › अकेली महिलाओं का पीछा कर वारदात को देता था अंजाम,…
महिला हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
महिला हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

अकेली महिलाओं का पीछा कर वारदात को देता था अंजाम,हत्या और मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार

महिला हत्या और दूसरी महिला से मारपीट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था और साइकिल से उनका पीछा करता था। जांच में सामने आया कि 21 जुलाई को पानी से भरे प्लॉट में मिली महिला की हत्या के मामले में भी आरोपी की संलिप्तता थी।

स
प्रकाशित: 17 Aug 2026, 06:10 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 12:27 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और एक अन्य महिला से मारपीट के दो मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था और साइकिल से उनका पीछा करता था। हत्या के मामले में आरोपी पर दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पानी से भरे प्लॉट में मिला था महिला का शव पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को न्यू स्वागत विहार के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट, मुजगहन पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान महिला की बाईं आंख के ऊपर चोट और शरीर के अन्य हिस्सों में खरोंच के निशान मिले। मृतका की पहचान बोरियाकला निवासी महिला के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की।  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि

चिकित्सक ने बताया कि महिला की मौत पानी में डूबने से दम घुटने के कारण हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी महिला से मारपीट कर आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 की रात सेजबहार निवासी एक महिला अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बेकरी दुकान के पास पीछे से आए युवक ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

CCTV जांच में मिला सुराग

आठ से ज्यादा पुलिस टीमों ने शुरू की आरोपी की तलाश दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कीं। पुलिस ने घटनास्थलों की जांच के साथ आसपास के लोगों, मृतिका के परिजनों और संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की। इसके अलावा घटनास्थलों और संभावित रास्तों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। पुलिस ने पुराने अपराधियों और जेल से बाहर आए संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रखी। 

पूछताछ में खुली आरोपी की करतूत

पुलिस ने देवेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस का दावा है कि आरोपी अकेली महिलाओं को देखकर उनका साइकिल से पीछा करता था। 21 जुलाई की घटना में भी उसने महिला का पीछा किया और उसे पकड़कर घटनास्थल के पास ले गया। आरोप है कि वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। 

पुराने अपराधों का रिकॉर्ड सामने आया

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई गंभीर मामले गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला (29 वर्ष), निवासी सेजबहार आमहापारा, थाना मुजगहन, जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराधों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना मुजगहन में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज था। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें