गर्मियों का मौसम सिर्फ तापमान ही नहीं बढ़ाता, त्वचा की परेशानियों को भी कई गुना बढ़ा देता है। तेज धूप, उमस और धूल-मिट्टी का असर सीधे हमारी स्किन पर दिखाई देता है। कहीं ऑयलीनेस बढ़ती है, तो कहीं ड्रायनेस, पिंपल्स और टैनिंग की समस्या परेशान करती है। ऐसे में महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय अगर हम अपनी त्वचा की प्रकृति को समझकर उसकी देखभाल करें, आयुर्वेद के अनुसार, हर व्यक्ति की त्वचा तीन दोषों जैसे वात, पित्त और कफ पर आधारित होती है। इन दोषों का संतुलन ही स्किन की असली सेहत तय करता है। खासकर गर्मियों में पित्त दोष बढ़ने लगता है, जिससे त्वचा पर जलन, लालिमा और संवेदनशीलता बढ़ जाती है। यही कारण है कि इस मौसम में स्किनकेयर का तरीका भी बदलना जरूरी हो जाता है।
गर्मियों में त्वचा पर क्या असर पड़ता
है
डॉ मयंक बताते हैं कि आयुर्वेदिक ग्रंथ अष्टाङ्गहृदयम् में बताया गया है कि ग्रीष्म ऋतु में शरीर की ऊर्जा और
नमी धीरे-धीरे कम हो जाती है। बढ़ती गर्मी के कारण पसीना ज्यादा आता है, जिससे
त्वचा के रोमछिद्र बंद होने लगते हैं। इसका नतीजा होता है पिंपल्स, डलनेस और स्किन का अनइवन टेक्सचर।
इसके अलावा, धूप में मौजूद यूवी किरणें स्किन को टैन और डैमेज
भी करती हैं। अगर सही समय पर देखभाल न की जाए, तो स्किन थकी
हुई और बेजान नजर आने लगती है।
दोष के अनुसार स्किनकेयर
वात प्रकृति : अगर आपकी त्वचा रूखी, पतली और जल्दी झुर्रियां दिखाने वाली है, तो आप वात प्रकृति के हो सकते हैं। गर्मियों में इस स्किन को ज्यादा हाइड्रेशन की जरूरत होती है।
- एलोवेरा जेल और गुलाब जल का
इस्तेमाल करें
- नारियल तेल या बादाम तेल से
हल्की मसाज करें
- ज्यादा ठंडी और सूखी चीजों
से बचें
पित्त प्रकृति : पित्त स्किन सबसे ज्यादा गर्मियों में प्रभावित होती है। इसमें जलन, लालिमा और मुंहासे जल्दी होते हैं।
- चंदन, खस (उशीरा)
और गुलाब से बने फेस पैक लगाएं
- खीरा और एलोवेरा का उपयोग
करें
- मसालेदार और तली-भुनी चीजों
से दूरी रखें
कफ प्रकृति : अगर आपकी स्किन ऑयली है और पोर्स बड़े दिखते हैं, तो कफ दोष ज्यादा हो सकता है।
- नीम, त्रिफला और
मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक उपयोग करें
- हल्का और ऑयल-फ्री
मॉइश्चराइजर लगाएं
- दिन में 2-3 बार फेस
वॉश करें
आयुर्वेदिक उपाय जो हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद
गर्मियों में कुछ प्राकृतिक चीजें
हर किसी के लिए लाभकारी होती हैं—
- चंदन: ठंडक देता है और पित्त को शांत करता है
- त्रिफला: स्किन को डिटॉक्स करता है
- यष्टिमधु (मुलेठी): स्किन को चमकदार बनाता है
- लोध्र: स्किन टोन को सुधारता है
इनका नियमित उपयोग न केवल स्किन को
स्वस्थ रखता है, बल्कि उसे अंदर से पोषण भी देता है।
रोजमर्रा की आदतों में करें बदलाव
सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि
जीवनशैली में छोटे बदलाव भी स्किन को बेहतर बना सकते हैं—
- दिनभर में पर्याप्त पानी
पिएं
- धूप में निकलते समय स्कार्फ
या छाता इस्तेमाल करें
- जंक फूड और ज्यादा चीनी से
दूरी रखें
- मौसमी फल और हरी सब्जियां आहार में शामिल करें
गर्मी के इस मौसम में अगर आप अपनी त्वचा की प्रकृति को समझकर उसकी
देखभाल करते हैं, तो बिना किसी केमिकल के भी दमकती और स्वस्थ त्वचा
पाना संभव है। आयुर्वेद का यही सिद्धांत है—“प्रकृति के साथ तालमेल बिठाइए, समस्या खुद कम हो
जाएगी।”
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से ज्यादा
जरूरी है सही जानकारी और नियमित देखभाल। अगर आप दोष के अनुसार स्किनकेयर अपनाते
हैं,
तो न सिर्फ गर्मी की मार से बचेंगे, बल्कि हर
मौसम में आपका चेहरा नैचुरल ग्लो के साथ दमकता नजर आएगा।

