Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर सनसनी : बुजुर्ग महिला की संपत्ति हड़पने का आरोप, …
बुजुर्ग महिला ने न्याय और इच्छा मृत्यु की मांग
बुजुर्ग महिला ने न्याय और इच्छा मृत्यु की मांग
बिलासपुर

सनसनी : बुजुर्ग महिला की संपत्ति हड़पने का आरोप, पुलिस पर भी सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र में 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला बालकुंवर बसोर ने गंभीर आरोप लगाते हुए 90 लाख रुपए की संपत्ति और धन हड़पने का मामला सामने रखा है। महिला का आरोप है कि भाजपा समर्थित पंच फगुन प्रसाद प्रजापति ने केवाईसी, धान पंजीयन और बीमा अपडेट के बहाने उनके बैंक खाते से 23 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए, साथ ही उनकी कृषि भूमि, वाहन और कीमती जेवरात भी अपने नाम करवा लिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jun 2026, 05:01 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 10:13 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला द्वारा इच्छा मृत्यु की मांग किए जाने से हड़कंप मच गया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी का है, जहां महिला ने भाजपा समर्थित पंच पर लगभग 90 लाख रुपए की संपत्ति और धन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता बालकुंवर बसोर बेलगहना की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने पति और तीन बेटों को खो दिया है और वर्तमान में झौवा-टुकनी (बांस की टोकरियां) बेचकर जीवन यापन करती हैं। उनकी देखभाल उनकी बेटी करती है। वृद्धावस्था और आर्थिक कमजोरी के बीच ही यह पूरा मामला सामने आया है।

महिला का आरोप है कि केन्दा निवासी फगुन प्रसाद प्रजापति उर्फ मोनू ने बैंक केवाईसी और मदद के बहाने उनसे नजदीकी बढ़ाई। इसी दौरान 14 दिसंबर 2021 को उनके एसबीआई खाते से 23 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए।

जमीन और संपत्ति पर कब्जे का गंभीर आरोप

पीड़िता के अनुसार, ग्राम पंचायत लूफा स्थित खसरा नंबर 763 और 991/2 की करीब 2.5 हेक्टेयर कृषि भूमि भी धोखे से अपने नाम कराई गई। इसके अलावा घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी हड़प लिए जाने का आरोप है। महिला ने बताया कि जुलाई और सितंबर 2022 में आरोपी उन्हें कोटा तहसील ले गया। वहां धान पंजीयन और सरकारी सुविधा दिलाने के नाम पर कई दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाया गया। बाद में पता चला कि उनकी 6.34 एकड़ जमीन आरोपी के नाम दर्ज हो चुकी है। शिकायत के अनुसार, दिवंगत बेटे के नाम पर दर्ज सेंट्रो कार, एक्टिवा और छोटा हाथी वाहन को बीमा और दस्तावेज अपडेट के बहाने आरोपी ने अपने नाम ट्रांसफर करा लिया।

पुलिस पर गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार बेलगहना चौकी, कोटा एसडीओपी और एसपी कार्यालय में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप यह भी है कि पुलिस ने 2 लाख रुपए लेकर मामले को “अंतिम प्रतिवेदन” में बंद कर दिया और उन्हें कोर्ट जाने की सलाह दी गई।

न्याय न मिलने से परेशान बालकुंवर बसोर आईजी कार्यालय बिलासपुर पहुंचीं। उन्होंने डीएसपी को आवेदन सौंपकर पूरी घटना बताई और इच्छा मृत्यु की अनुमति की मांग भी की। प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज, जांच शुरू

मामला सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर फगुन प्रसाद प्रजापति के खिलाफ धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब बैंक ट्रांजेक्शन, जमीन रजिस्ट्री और वाहन ट्रांसफर से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। गंभीर आरोपों और पुलिस पर लगे सवालों के बाद यह मामला अब प्रशासनिक स्तर पर चर्चा में है। वहीं, पीड़िता की इच्छा मृत्यु की मांग ने पूरे प्रकरण को और संवेदनशील बना दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें