Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ परियोजना में तेजी : सिंचाई सुविधा बढ़ाने की दिशा …
नहर परियोजना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
नहर परियोजना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
छत्तीसगढ़

परियोजना में तेजी : सिंचाई सुविधा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, नहर परियोजना पर तेज काम

जिले में फुटहामुड़ा नहर परियोजना को तेज गति से पूरा करने के लिए प्रशासन सक्रिय है। अधिकारियों ने जोगीडीह और गाड़ाघाट में निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की तथा किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने सिंचाई की कमी, भूमि अधिग्रहण और धीमी गति के मुद्दे उठाए, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। अतिरिक्त सिंचाई के लिए लिफ्ट एरिगेशन का प्रस्ताव भी तैयार किया जाएगा। परियोजना पूर्ण होने पर क्षेत्र में सिंचाई का दायरा बढ़ेगा और किसानों की आय में सुधार होगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Apr 2026, 04:36 PM · अपडेट: 14 May 2026, 04:51 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से फुटहामुड़ा नहर परियोजना पर लगातार कार्य तेज किया जा रहा है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सतत निगरानी और समीक्षा की जा रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता हेमलाल कुरेशिया ने ग्राम जोगीडीह और गाड़ाघाट का दौरा कर निर्माणाधीन नहर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय कृषकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को विस्तार से सुना।

किसानों की समस्या का होगा समाधान 

कृषकों ने इस दौरान सिंचाई व्यवस्था की अपर्याप्तता, भू-अर्जन से जुड़ी परेशानियां तथा निर्माण कार्य की गति से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यपालन अभियंता ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक तकनीकी उपायों को अपनाया जा रहा है।

करवाया जाएगा सर्वेक्षण

ग्राम जोगीडीह के किसानों ने अतिरिक्त सिंचाई सुविधा की मांग रखते हुए नहर से अधिक क्षेत्र को जोड़ने की आवश्यकता जताई। इस पर कार्यपालन अभियंता ने कहा कि विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाएगा और लिफ्ट एरिगेशन प्रणाली के माध्यम से फुटहामुड़ा तक पानी पहुंचाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। यदि यह प्रस्ताव स्वीकृत होता है, तो क्षेत्र के किसानों को स्थायी और पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सकेगी, जिससे उनकी खेती की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

किसी प्रकार का समझौता

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने परियोजना से प्रभावित गांवों के किसानों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना था। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता न हो।

कृषि उत्पादन को मिलेगी नई दिशा 

फुटहामुड़ा नहर परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में सिंचाई का दायरा काफी बढ़ेगा। इससे न केवल किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, बल्कि उनकी आय में भी वृद्धि होगी और कृषि उत्पादन को नई दिशा मिलेगी। जिला प्रशासन इस परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हुए इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें