Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर
W 𝕏 f
होम महासमुंद पीएम श्री स्कूलों में बदलाव की नई पहल, करियर काउं…
पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा बैठक
पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा बैठक
महासमुंद

पीएम श्री स्कूलों में बदलाव की नई पहल, करियर काउंसलिंग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा बैठक में सेंट्रल नोडल अधिकारी अलरमेलमंगई डी ने करियर काउंसलिंग, मेंटल हेल्थ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और ड्रॉप आउट रोकने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” के रूप में विकसित किया जाए। जिले में संचालित 12 पीएम श्री स्कूलों में वर्तमान में 4,411 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 13 May 2026, 07:05 PM · अपडेट: 19 Sep 2026, 10:36 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में संचालित पीएम श्री स्कूलों को उत्कृष्ट शिक्षा के मॉडल के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने गंभीर पहल शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में पीएम श्री योजना की सेंट्रल नोडल अधिकारी अलरमेलमंगई डी ने स्पष्ट कहा कि पीएम श्री स्कूल बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का बड़ा अवसर हैं। उन्होंने स्कूलों में कैरियर काउंसलिंग, मेंटल हेल्थ, ड्रॉप आउट रोकने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार सहित शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान जिले में संचालित पीएम श्री स्कूलों की अधोसंरचना, शिक्षण गुणवत्ता, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और कम्प्यूटर लैब की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

कोई बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे

सेंट्रल नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में कोई भी बच्चा पढ़ाई से बाहर न हो। यदि किसी कारणवश विद्यार्थी स्कूल छोड़ रहे हैं तो उन्हें दोबारा शिक्षा से जोड़ने के प्रयास किए जाएं। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे बच्चों को व्यावसायिक एवं ऑकेशनल ट्रेनिंग उपलब्ध कराने की भी बात कही गई। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप नवाचार आधारित शिक्षण व्यवस्था लागू की जाए ताकि बच्चों में रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित हो सके।

मार्गदर्शन पर जोर

बैठक में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। श्रीमती अलरमेलमंगई डी ने कहा कि स्कूलों में सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण बनाया जाए, ताकि बच्चे मानसिक रूप से मजबूत बन सकें। साथ ही करियर काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के संबंध में सही मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए गए।

उत्कृष्ट स्कूल बनाने की तैयारी

समीक्षा के दौरान विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और कम्प्यूटर लैब की गुणवत्ता को लेकर भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी कम्प्यूटर चालू हालत में हों तथा प्रयोगशालाएं आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाई जाएं। स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करने पर जोर दिया गया।

जिले में संचालित हैं 12 पीएम श्री स्कूल

जिले में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM SHRI) योजना के अंतर्गत कुल 12 स्कूल संचालित हैं। इनमें 8 प्राथमिक शालाएं और 4 हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। इन विद्यालयों में वर्तमान में 4 हजार 411 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। योजना का उद्देश्य विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और समग्र विकास के मॉडल संस्थान के रूप में विकसित करना है। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बीएल. देवांगन, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा  रेखराज शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें