📅 Tuesday, 21 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
गांजे की खेप : ओडिशा से रायपुर खपाने लाया जा रहा 7.69 लाख का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 15.38 किलो गांजा के साथ यूपी का आरोपी गिरफ्तार नहर में तैरता मिला शव, 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत जंगल हादसा: बायसन के हमले में दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर रूप से घायल बस यात्री से 18.590 किलो चांदी जब्त, कीमत करीब ₹46.68 लाख; बिना दस्तावेज परिवहन का मामला चक्काजाम : सेरीखेड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो युवकों की जान, ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी चालक फरार गांजे की खेप : ओडिशा से रायपुर खपाने लाया जा रहा 7.69 लाख का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 15.38 किलो गांजा के साथ यूपी का आरोपी गिरफ्तार नहर में तैरता मिला शव, 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत जंगल हादसा: बायसन के हमले में दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर रूप से घायल बस यात्री से 18.590 किलो चांदी जब्त, कीमत करीब ₹46.68 लाख; बिना दस्तावेज परिवहन का मामला चक्काजाम : सेरीखेड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो युवकों की जान, ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी चालक फरार
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ फर्जी रिपोर्ट कांड : “बाला जी डायग्नोस्टिक सेंटर”…
बालाजी डाइनॉस्टिक सेंटर पर सील
बालाजी डाइनॉस्टिक सेंटर पर सील
🔴 BREAKING छत्तीसगढ़

फर्जी रिपोर्ट कांड : “बाला जी डायग्नोस्टिक सेंटर” सील, बड़े नेटवर्क की आशंका से हड़कंप

खैरागढ़ में “बाला जी डायग्नोस्टिक सेंटर” पर कथित फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने के आरोपों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। जांच में लंबे समय से फर्जी रिपोर्ट बनाए जाने और डॉक्टर के नाम के दुरुपयोग की बात सामने आने का दावा किया गया है। मामले में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि यह फर्जीवाड़ा अन्य क्षेत्रों तक भी फैला हो सकता है, जिस पर आगे जांच जारी रहने की संभावना है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Apr 2026, 05:36 PM
📍 खैरागढ़
खैरागढ़ जिले में वर्षों से फर्जी रिपोर्ट के सहारे चल रहे “बालाजी डाइनॉस्टिक सेंटर” का आखिरकार बड़ा भंडाफोड़ हो गया। लंबे समय से जारी इस फर्जीवाड़े पर आज प्रशासन ने कड़ा प्रहार करते हुए सेंटर को सील कर दिया, जिससे पूरे स्वास्थ्य तंत्र में हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले को सबसे पहले और लगातार प्रमुखता से उठाने का काम इंडिया न्यूज़ ने किया। 
जनहित से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को उजागर करने के दौरान न सिर्फ सच्चाई सामने लाई गई, बल्कि विरोध और दबाव का भी सामना करना पड़ा। बावजूद इसके, लगातार पड़ताल और जमीनी रिपोर्टिंग के जरिए सच को सामने लाया गया—और आज उसी का बड़ा असर देखने को मिला। 
बालाजी डाइनॉस्टिक सेंटर को सील
कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बालाजी डाइनॉस्टिक सेंटर को सील कर दिया। जांच में खुलासा हुआ कि यहां बड़ी संख्या में फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार की जा रही थीं, जिससे मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि डॉ. प्रदीप कुमार ने 30 जून 2023 को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम का उपयोग कर खुलेआम फर्जी रिपोर्ट बनाई जाती रहीं। 
अधिकारियों की मिलीभगत
अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर इतने लंबे समय तक यह खेल कैसे चलता रहा? क्या संबंधित विभागों को इसकी भनक नहीं थी, या फिर कहीं न कहीं अधिकारियों की मिलीभगत भी इसमें शामिल है? सूत्रों के अनुसार, यह फर्जीवाड़ा सिर्फ एक सेंटर तक सीमित नहीं है। गंडई और सालेवारा जैसे क्षेत्रों में भी इसी तरह के फर्जी रिपोर्ट बनाने का खेल जारी होने की आशंका जताई जा रही है। यदि यह सच है, तो यह पूरे जिले के स्वास्थ्य सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। 
होगी सख्त कार्रवाई
इस कार्रवाई के बाद आम जनता में प्रशासन के प्रति भरोसा तो जगा है, लेकिन साथ ही यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या आगे पीसीपीएनडीटी एक्ट और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाएगा? अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या यह कार्रवाई केवल एक दिखावा है या फिर पूरे फर्जी नेटवर्क पर गाज गिरने वाली है?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें