Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू
W 𝕏 f
होम कोरिया फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन : 20 दुकानों पर छापे, 1…
फूड सेफ्टी विभाग का अभियान
फूड सेफ्टी विभाग का अभियान
कोरिया

फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन : 20 दुकानों पर छापे, 108 किलो फल और 6 दर्जन केले नष्ट

कोरिया जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तीन दिन तक चलाए गए विशेष अभियान में 20 फल दुकानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान 108 किलोग्राम खराब फल और 6 दर्जन केले नष्ट कराए गए। विभाग ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
29 May 2026, 07:33 PM
बैकुंठपुर (कोरिया)

जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले फल विक्रेताओं के खिलाफ तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया। 27 से 29 मई तक चली कार्रवाई में विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 20 फल दुकानों का निरीक्षण किया और सड़े-गले व खराब गुणवत्ता के फलों को जब्त कर नष्ट कराया। अभियान के दौरान कुल 108 किलोग्राम फल और 6 दर्जन केले नष्ट किए गए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक दीपक अग्रवाल के निर्देश तथा कलेक्टर रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व कोरिया जिले की अभिहित अधिकारी नीलम ठाकुर ने किया। विभागीय टीम ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और केवल गुणवत्तापूर्ण फल बेचने के निर्देश भी दिए।

पहले दिन 6 दुकानों में मिली गड़बड़ी

27 मई को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में अभियान की शुरुआत हुई। टीम ने 6 फल दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में खराब और सड़े फल पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। इस कार्रवाई में 22 किलोग्राम आम, 4 किलोग्राम सेब, 14 दर्जन केले, 1 किलोग्राम संतरा और 500 ग्राम अनार नष्ट कराया गया।

पटना में 9 दुकानों की जांच

अभियान के दूसरे दिन 28 मई को विभागीय टीम पटना पहुंची। यहां 9 फल दुकानों का निरीक्षण किया गया। हालांकि इस दौरान बड़ी मात्रा में खराब फल नहीं मिले, लेकिन दुकानदारों को सड़े-गले फल नहीं बेचने, स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

तीसरे दिन फिर बैकुंठपुर में कार्रवाई

29 मई को विभाग ने एक बार फिर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 5 फल दुकानों की सघन जांच की। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के यहां से 77 किलोग्राम से अधिक खराब फल और केले जब्त कर नष्ट कराए गए। इनमें 65 किलोग्राम तरबूज, 12 किलोग्राम आम, 1 किलोग्राम सेब, 2 दर्जन केले, 1 किलोग्राम अंगूर और 1 किलोग्राम चुकंदर शामिल रहे।

गर्मी में बढ़ जाती है स्वास्थ्य संबंधी जोखिम

अभिहित अधिकारी नीलम ठाकुर ने कहा कि गर्मी के मौसम में सड़े-गले फल और हानिकारक रसायनों से पकाए गए फलों का सेवन लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि फल विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकानों में स्वच्छता बनाए रखें और उपभोक्ताओं को केवल ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण फल ही उपलब्ध कराएं। यदि भविष्य में किसी दुकान में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इस कार्रवाई में नमूना सहायक प्रमोद पैकरा और निधि जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर एक नजर में

  • 27 से 29 मई तक चला विशेष जांच अभियान
  • बैकुंठपुर और पटना क्षेत्र की 20 फल दुकानों का निरीक्षण
  • कुल 108 किलोग्राम खराब फल नष्ट
  • 6 दर्जन केले भी कराए गए नष्ट
  • दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने की चेतावनी
  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने के दिए संकेत
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें