Thursday, 16 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ बेलटुकरी में 3.5 किमी पक्की सड़क निर्माण शुरू, स्…
सड़क निर्माण का कलेक्टर ने किया शुभारंभ
सड़क निर्माण का कलेक्टर ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़

बेलटुकरी में 3.5 किमी पक्की सड़क निर्माण शुरू, स्कूली बच्चों को मिलेगा सुगम आवागमन

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर ग्राम बेलटुकरी में नेशनल हाईवे से स्कूल तक 3.5 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। यह निर्णय ग्रामीणों की मांग और जनचौपाल में उठाई गई समस्याओं के आधार पर लिया गया था। पहले कच्चे रास्ते के कारण, खासकर बारिश में, बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती थी। अब इस सड़क के बनने से सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा। निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Apr 2026, 11:14 AM
महासमुंद
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा ग्राम बेलटुकरी जनचौपाल में ग्रामीणों की मांग पर जनभागीदारी मॉडल के तहत नेशनल हाईवे से बेलटुकरी स्कूल तक लगभग 3.50 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया था। कलेक्टर लंगेह के निर्देशन में आज इस पक्की सड़क का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। 
इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जनता की जरूरतों और स्कूली बच्चों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं उच्च कोटि का बनाया जाए। इस अवसर पर पीएमजेएसवाई के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष कुलदीप मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कार्य तीव्र गति से प्रारम्भ है और इसे जल्द ही पूर्ण किया जाएगा।
ग्राम बेल्टुकरी में अब तक कच्चे मार्ग के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। कलेक्टर लंगेह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जनसहभागिता और विभागीय समन्वय के जरिए इस सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी है। सड़क निर्माण के बाद बच्चों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें