Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ भगवान परशुराम प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया, परश…
नामकरण पट्टिका का लोकार्पण
नामकरण पट्टिका का लोकार्पण
छत्तीसगढ़

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया, परशुराम चौक नामकरण पट्टिका का हुआ लोकार्पण

बागबाहरा में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा, सामूहिक पूजन और महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ह्यूमन प्राइड स्कूल के सामने प्रस्तावित “भगवान परशुराम चौक” नामकरण पट्टिका का विधायक द्वारिकाधीश यादव और नगर पालिका पदाधिकारियों की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया। अपने संबोधन में विधायक ने भगवान परशुराम के पराक्रम और ब्राह्मण समाज के ज्ञान एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Apr 2026, 04:58 PM · अपडेट: 08 May 2026, 10:56 PM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बागबाहरा स्थानीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा नगर में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर शोभायात्रा सामूहिक पूजन सहित महाप्रसादी आदि कार्यक्रम हुए वही ह्यूमन प्राइड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक द्वारिकाधीश यादव ने नपा अध्यक्ष खिलेश्वरी बघेल सहित उपाध्यक्ष देवेश साहू एवं पार्षदो की उपस्थिति में गत दिनों परिषद में पारित हयूमन प्राईड स्कूल के सामने चौक को भगवान परशुराम चौक के नाम करण प्रस्ताव पर चौक के नामकरण पट्टिका का पूजन लोकार्पण किया इस अवसर पर बड़ी संस्था में सामाजिक जनों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में  द्वारिकाधीश यादव ने भगवान परशुराम के बारे में कहा कि वे ब्राह्मण ऋषि होते हुए क्षत्रीय के समान पराक्रमी थे जिन्होने अत्याचार के विरूद्ध शस्त्र उठाया। उन्होने कहा भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम ने शिव कि भक्ति कर परशु नामक अस्त्र प्राप्त किया जिसे वे धारण करते थे तभी उनका नाम परशुराम पड़ा। 

ज्ञान के आगे विज्ञान भी नही पहुंच पाया

ब्राह्मणो के बारे उन्होने कहा कि उन्हे सनातन धर्म की धुरी माना जाता है जिनके बिना धर्म पालन कठिन है उन्होंने कहा कई ऋषि मुनि हुए जिनके ज्ञान के आगे विज्ञान अभी तक पहुंच नही पाया, ब्राह्मणों के प्राचीन काल से ही ज्ञान अर्जित कर अध्यन कर समाज को शिक्षा देना मुख्य कार्य रहा समाज को सही दिशा देने और नैतिक मूल्यो को बनाए रखने में सदैव मुख्य भूमिका रही जिसकी वजह से इनका स्थान समाज में महत्व पूर्ण रहा है। 

किया आभार व्यक्त 

माता पिता के बाद ब्राह्मण ही है जिनकी शिक्षा से ज्ञान से देश में संस्कृति एवं परिवार संस्कारित होता है नगर में भगवान परशुराम चौक के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा संकल्प पारित किए जाने को लेकर आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त कि ब्राह्मण समाज का प्रयास रहेगा तो अगले साल परशुराम जयंती पर यहां सुंदर चौक एवं परशुराम जी की प्रतिमा स्थपित हो जाएगी उन्होने कहा हमारा भी सदैव सहयोग रहेगा।  

विधायक के प्रति आभार

नपा अध्यक्ष खिलेश्वरी बघेल ने परशुराम की जीवन पर प्रकाश डाला एवं कहा कि हमे खुशी होगी कि परिषद आप लोगो के लिए सतत सहयोगी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाज के अध्यक्ष हरीश पाण्डेय ने कहा परशुराम चौक नामकरण के लिए विधायक एवं नगर पालिका परिषद पदाधिकारीयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में सहयोग करने की आशा व्यक्त की। 

नाम पट्टिका का पूजन

इस अवसर पर उपाध्यक्ष देवेश साहू, पार्षदगण शैलेष साहू, प्रीति महेन्द्र गुप्ता, मंताराम यादव, रमेश ठाकुर, मिथुन अमीर पोखराजा साहू आदि उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियोें ने चौक पर लगने वाली भगवान परशुराम चौक नाम की पट्टिका का पूजन कर उसे मंच से लोकार्पित किया। इसके पूर्व आज अपरान्ह प्रकटोत्सव अवसर पर आज भगवान परशुराम जी का पूजन समाज के वरिष्ठजनों ने कार्यक्रम पण्डाल में हरीश पाण्डेय, रामजी तिवारी, राधिका प्रसाद दुबे, रूपेश तिवारी राजनारायण शुक्ला, उल्लास दास, प्रमोद दास, आदि उपस्थित जनो ने किया जिसे पं. नरेन्द्र दुबे सहित, पं बसंत कुमार दुबे, शास्त्री लक्ष्मीनारायण तिवारी, पं. केशव पाण्डे ने सम्पादित किया।

शोभायात्रा का स्वागत

संयकाल स्थानीय दुर्गा मंदिर के सामने से शोभायात्रा निकली जिसका विभिन्न सथानों पर आरती उतार कर स्वागत किया गया कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा विधायक द्वारिकाधीश की उपस्थिति में स्वागत जल पान कराया। उसके आलावा अग्रवाल समाज, एवं सिख समाज, द्वारा भी जल पान के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुची शोभायात्रा में महिलाओं यूवक युवतीयों बच्चों सहित पुरूष वर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल थे। 
कार्यक्रम स्थल पर बच्चों ने जम्पिंग सहित मिक्की माउस जम्पिग काआनंद जमकर उठाया तथा भंडारे में महाप्रसादी ग्रहण किया। सर्व ब्राह्मण की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने वाले बंधुओं, कार्यक्रम हेतु  उपलब्ध कराने के लिए हरगोविंद प्रसाद मिश्रा धनंजय मिश्रा एवं शोभायात्रा का स्वागत करने वाले समाजों के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें