📅 Wednesday, 06 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
बीच सड़क धधक उठी कार : सूझबूझ से बची परिवार की जान, शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह चेक पोस्ट बना तस्करों का दुश्मन : पुलिस ने 24 घंटे में दूसरी बार तोड़ी अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क की कमर ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट : 3 सरगना गिरफ्तार, रसूखदार कारोबारियों तक पहुँचे पुलिस के तार सरकारी योजनाओं की बलि : कागजों पर बना शौचालय और मकान, खौफ के साए में जी रही माझी जनजाति धमाकों से दहशत : जालंधर BSF मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट, अब NIA संभालेगी कमान उभरा नया अध्याय : भारतीय रेलवे को दक्षिण तट रेलवे के रूप में मिला देश को 18वां जोन बीच सड़क धधक उठी कार : सूझबूझ से बची परिवार की जान, शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह चेक पोस्ट बना तस्करों का दुश्मन : पुलिस ने 24 घंटे में दूसरी बार तोड़ी अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क की कमर ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट : 3 सरगना गिरफ्तार, रसूखदार कारोबारियों तक पहुँचे पुलिस के तार सरकारी योजनाओं की बलि : कागजों पर बना शौचालय और मकान, खौफ के साए में जी रही माझी जनजाति धमाकों से दहशत : जालंधर BSF मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट, अब NIA संभालेगी कमान उभरा नया अध्याय : भारतीय रेलवे को दक्षिण तट रेलवे के रूप में मिला देश को 18वां जोन
W 𝕏 f 🔗
होम गरियाबंद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बंगाल-असम और एनडीए की…
आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ जश्न मनाते हुए।
आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ जश्न मनाते हुए।
गरियाबंद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बंगाल-असम और एनडीए की जीत का भव्य विजय उत्सव

नवापारा राजिम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी की बड़ी जीत तथा एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, झालमुड़ी का वितरण किया और आतिशबाजी कर खुशी जताई। कार्यक्रम में “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे गूंजे। नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति और संगठन की मजबूती का परिणाम बताया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और जीत को जनता के विश्वास की जीत करार दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 May 2026, 04:38 PM
📍 नवापारा राजिम

पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की प्रचंड जीत तथा पांडिचेरी, केरल और तमिलनाडु में एनडीए के शानदार प्रदर्शन के उपलक्ष्य में नवापारा राजिम में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी-संजय साहू तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। उत्सव में पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध झालमुडी भी आमजन और कार्यकर्ताओं को वितरित किया गया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम के दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई और “भारत माता की जय” तथा “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जीत बताया।

 जीत कार्यकर्ताओं के समर्पण 

भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और संगठनात्मक मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती ने जनता के विश्वास को और सशक्त किया है।

 जनविश्वास की जीत है

नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी-संजय साहू ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे का परिणाम है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया है, जिसका परिणाम जनता के समर्थन के रूप में सामने आया है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें महामंत्री सौरभ जैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनमति साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देहूति साहू, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य योगिता सिन्हा, प्रभा बांसवार, उमा कंसारी, मंडल उपाध्यक्ष धीरज साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित मेघवानी, महामंत्री राजू रजक, अनुसूचित जाति जिला महामंत्री मुकुन्द मेश्राम सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

इसके अलावा पार्षद सचिन सचदेव, सहदेव कंसारी, नम्मू ध्रुव, जीना निषाद, पूजा कंसारी, लोमेश्वरी साहू, देवेन्द्र सेन, पूर्व पार्षद बॉबी चावला, प्रसन्न शर्मा, पारसमणि साहू, जिनेन्द्र साहू, डिहू साहू, किरण सोनी, हर्षा कंसारी, ललिता साहू, हेमिन साहू, फेकनू साहू, पार्षद प्रतिनिधि लीलाराम निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्सव में दिखा संगठनात्मक जोश

पूरा कार्यक्रम संगठनात्मक एकता, उत्साह और जीत की ऊर्जा से भरपूर रहा। कार्यकर्ताओं ने इसे आगामी राजनीतिक सफलताओं के लिए एक प्रेरणादायक क्षण बताया।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें